स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

इंस्टाग्राम पर सुसाइड पोस्ट,अलर्ट मिलते ही मात्र आठ मिनट में बचाई युवक की जान

इंस्टाग्राम पर सुसाइड पोस्ट,अलर्ट मिलते ही मात्र आठ मिनट में बचाई युवक की जान

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। सीतापुर के थाना पिसावाँ निवासी 21 वर्षीय युवक ने वीडियो इंस्टाग्राम पर ‘कीटनाशक की शीशी’ को दिखाकर “आ रहा हूँ भाई आज” यह टेक्स्ट लिखकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। मेटा अलर्ट ने तत्काल इस पोस्ट को पुलिस मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया सेन्टर को ई-मेल किया। मामले को सज्ञान में लेते हुए तत्काल स्थानीय थाना को सुचित किया गया।  डीजीपी राजीव कृष्ण ने उक्त अलर्ट पर तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। जहां 10 अगस्त 2026 सांयकाल 03:32 पर मेटा कंपनी ने भेजे गए अलर्ट का संज्ञान लेते हुए मुख्यालय के सोशल मीडिया सेन्टर ने उपलब्ध कराए गए मोबाइल नंबर के आधार पर तत्काल छात्र की लोकेशन ज्ञात कर जनपद सीतापुर को प्रकरण से अवगत कराया गया।

जहां मुख्यालय ने उपलब्ध कराई गई सूचना एवं लोकेशन पर जनपद सीतापुर के थाना पिसावाँ के थानाध्यक्ष प्रभात गुप्ता, उप निरीक्षक अनिल कुमार मिश्रा व आरक्षी सत्यभान सिंह, आरक्षी नीरज तथा रिक्रूट कांस्टेबल सनी युवक के घर मात्र आठ मिनट के अन्तराल में पहुँच गए । पुलिस कर्मियों ने पीड़ित के परिजनों को उसके द्वारा की गई पोस्ट की जानकारी देते हुए पीड़ित के पास पहुंचे और देखा कि पीड़ित कीटनाशक की दवा की ख़ाली शीशी हाथ में पकड़े था, जिसकी दवा उसके द्वारा पी ली गई थी और वह उल्टी करने की कोशिश कर रहा था। वहीं पुलिस कर्मियों ने तत्काल पीड़ित को उपचार के लिए निकटतम अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के उपरान्त उसकी स्थिति सामान्य होने पर पुलिस कर्मियों ने की गई पूछताछ में पीड़ित ने बताया कि वह एक युवती से प्रेम करता था, किंतु कुछ समय से युवती ने उससे बातचीत करना बंद कर दिया था।

पीड़ित ने कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन युवती ने उससे विवाद करने के बाद उसका फोन नहीं उठाया। इस कारण पीड़ित मानसिक रूप से अत्यंत व्यथित था। इसी मानसिक तनाव के चलते उसके मन में आत्मघाती विचार उत्पन्न हुए और उसने उक्त कदम उठाया। इसके आलावा पुलिस ने की गई काउंसलिंग में युवक ने भविष्य में ऐसा कोई कदम नही उठाने का आश्वासन दिया। युवक के परिजनों ने पुलिस की तत्परता, मानवीय संवेदनशीलता एवं सहयोग के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिसकर्मियों की सराहना की गई।

उत्तर प्रदेश पुलिस एवं मेटा कम्पनी के मध्य 2022 से प्रचलित व्यवस्था के अंतर्गत यदि कोई भी व्यक्ति फेसबुक अथवा इंस्टाग्राम पर आत्महत्या किए जाने से सम्बंधित पोस्ट करता है तो ऐसी पोस्ट के सम्बंध में मेटा कम्पनी ने उत्तर प्रदेश पुलिस को ई-मेल एवं फोन के माध्यम से अलर्ट भेजकर सूचित किया जाता है। वहीं एक जनवरी 2023 से 31 जूलाई 2026 के मध्य आत्महत्या संबंधी पोस्ट पर प्राप्त अलर्ट का संज्ञान लेकर कुल 3562 व्यक्तियों के प्राणों की रक्षा उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा की जा चुकी है। इसके आलावा उत्तर प्रदेश पुलिस को मेटा सुसाइडल अलर्ट की नवीन पहल के लिए प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड -2025 तथा द इकोनॉमिक टाइम्स गवटेक अवार्ड -2026 से सम्मानित किया गया है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें