स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

यूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर में

डॉ. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष एकल के तीसरे दौर में यूपी के आकाश सिंह, अर्णव यादव और प्रभास कुमार कुशवाहा ने जीत दर्ज की। वहीं पीईटी के समीर वर्मा भी दिल्ली के कृष्ण शर्मा के खिलाफ 16-14, 9-15, 15-9 की जीत से अगले दौर में पहुंच गए।

यूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर में

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। यूपी के आकाश सिंह, अर्णव यादव व प्रभास कुमार कुशवाहा ने योनेक्स सनराइज डॉ. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 में क्वालीफायर मुकाबलों के तीसरे दिन पुरुष एकल में जीत से क्वालीफायर के चौथे दौर में जगह बनाई। मिश्रित युगल में यूपी के आयुष अग्रवाल व हरियाणा की शिवानी संतोष सिंह और यूपी के अभ्यांश सिंह व उत्तराखंड की शांभवी की जोड़ियों ने क्वालीफायर मुकाबलों के चौथे दौर में स्थान सुरक्षित किया जबकि पुरुष युगल में यूपी की कई जोड़ियां तीसरे दौर में पहुंची।

भारतीय बैडमिंटन एसोसिएशन (बीएआई) के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में क्वालीफायर मुकाबले बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी, गोमतीनगर, विनयखंड स्टेडियम, गोमतीनगर और मटियारी स्थित रजत पीजी कॉलेज के बैडमिंटन कोर्ट पर खेले जा रहे हैं।पुरुष एकल के तीसरे दौर में यूपी के आकाश सिंह, अर्णव यादव और प्रभास कुमार कुशवाहा ने जीत दर्ज की। वहीं पीईटी के समीर वर्मा भी दिल्ली के कृष्ण शर्मा के खिलाफ 16-14, 9-15, 15-9 की जीत से अगले दौर में पहुंच गए। बुधवार को यूपी के आकाश सिंह ने पीएनबी के गीतांश शर्मा को 7-15, 15-7, 15-12 से हराया जबकि यूपी के अर्णव यादव ने उत्तराखंड के आयुष्मान को 15-6, 15-6 से हराया। यूपी के प्रभास कुमार कुशवाहा ने दिल्ली के आरुष त्रिपाठी के खिलाफ 15-12, 15-5 की जीत से अगले दौर में स्थान सुरक्षित किया। यूपी के रजत तिवारी, भूमेश उतरानी, कुमार हर्ष हार के साथ बाहर हो गए।

मिश्रित युगल में आयुष व अभ्यांश जोड़ीदारों संग अगले दौर में

मिश्रित युगल के तीसरे दौर में जीत के साथ यूपी के आयुष अग्रवाल व हरियाणा की शिवानी संतोष सिंह तथा यूपी के अभ्यांश सिंह व उत्तराखंड की शांभवी ने अगले दौर में प्रवेश किया। यूपी के आयुष अग्रवाल व हरियाणा की शिवानी संतोष सिंह की जोड़ी ने ओडिशा के अभिजीत महाराना व पश्चिम बंगाल की श्रेया तिवारी को तीन गेम तक चले मैच में 15-7, 13-15, 15-6 से शिकस्त दी। इसी के साथ यूपी के अभ्यांश सिंह व उत्तराखंड की शांभवी ने सीएजी के विनय कुमार सिंह व साराह शर्मा को 15-13, 15-7 से हराया। दूसरी ओर, तेलंगाना के साई सिद्धार्थ व तमिलनाडु की अनन्या ने यूपी के संरेख चौरसिया व उत्तराखंड की अनुश्री शर्मा को 15-8, 15-11 से हराया। दिल्ली के भव्य छाबड़ा व उत्तराखंड की अदिति भट्ट ने यूपी के शुभम यादव व रूद्राणी जायसवाल को 15-8, 15-6 से हराया।

यूपी की कई जोड़ियां पुरुष युगल क्वालीफायर के तीसरे दौर में

पुरुष युगल के तीसरे दौर में यूपी के प्रतीक श्रीवास्तव व अंश विशाल गुप्ता, यूपी के अर्चित सिन्हा व शिवम वर्मा, यूपी के आरुष श्रीवास्तव व राजन यादव और यूपी के संरेख चौरसिया व कपिल सलोनिया की जोड़ियों ने जगह बनाई। इसके अलावा यूपी के कई खिलाड़ियों ने जोड़ीदारो संग जीत दर्ज की। आज दूसरे दौर के मुकाबलों में यूपी के प्रतीक श्रीवास्तव व अंश विशाल गुप्ता ने आंध्र प्रदेश के संतोष व छत्तीसगढ़ के स्वप्निल को 15-12, 13-15, 15-13 से हराया। इसके अलावा यूपी के अर्चित सिन्हा व शिवम वर्मा ने गुजरात के सुजल सिंह व दर्पण साने को 15-12, 15-7 से जबकि यूपी के संरेख चौरसिया व कपिल सलोनिया ने आंध्र प्रदेश के एस. नीरज व एन. यांद्रा को 15-7, 15-12 से मात दी।

वहीं यूपी के आरुष श्रीवास्तव व राजन यादव ने मध्य प्रदेश के रूद्र प्रताप ठाकुर व नेवैद्य को 15-12, 10-15, 15-6 से हराया। अन्य मैचों में यूपी के शुभम यादव व मणिपुर के विद्यासागर, यूपी के दक्ष गौतम व दिल्ली के नितिन कुमार, यूपी के आयुष अग्रवाल व मणिपुर के मंजीत सिंह, यूपी के अस्मित सिंह व कर्नाटक के यथीश गौड़ा, यूपी के आशु बालियान व दिल्ली के मयंक सिवाच भी तीसरे दौर में पहुंचे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें