स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

विश्व मच्छर दिवस: स्वास्थ्य विभाग ने निकाली जागरूकता रैली

विश्व मच्छर दिवस: स्वास्थ्य विभाग ने निकाली जागरूकता रैली

डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए सप्ताह में एक दिन मनाएं ड्राई डे

कविता। फरीदाबाद
विश्व मच्छर दिवस के अवसर पर जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहली बार बीके अस्पताल सहित जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान जिला नागरिक अस्पताल से जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों को डेंगू, मलेरिया सहित मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया। रैली बीके चौक, नीलम चौक और एनआईटी-5 मार्केट से होते हुए वापस बीके अस्पताल पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान लोगों से घरों और आसपास पानी जमा नहीं होने देने की अपील की गई।

उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि डेंगू एडिज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है, जबकि मलेरिया एनाफिलीज मच्छर के जरिए फैलता है। मानसून के दौरान जगह-जगह जलभराव होने से मच्छरों के पनपने की आशंका बढ़ जाती है। इसी मौसम में डेंगू, मलेरिया समेत अन्य बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि मच्छरजनित बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका मच्छरों को पनपने से रोकना है। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर और आसपास साफ-सफाई रखने के साथ पानी जमा नहीं होने देना चाहिए।

हर सप्ताह मनाएं ड्राई डे: डॉ. रामभगत ने लोगों से सप्ताह में एक दिन ड्राई डे मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि घरों में कूलर, फ्रिज के पीछे लगी ट्रे, छतों पर रखे बर्तन, गमले और अन्य स्थानों पर जमा पानी को खाली किया जाए। घर के आसपास गड्ढों में जमा पानी भी निकालना चाहिए, ताकि मच्छरों को प्रजनन का अवसर न मिले।

2500 से अधिक को लार्वा नोटिस: स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा जिले में मच्छरों के लार्वा की जांच के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 2500 से अधिक लोगों को लार्वा मिलने पर नोटिस जारी किए जा चुके हैं। विभाग ने लोगों से अपील की है कि घरों और प्रतिष्ठानों में पानी जमा न होने दें और स्वास्थ्य विभाग की टीमों का सहयोग करें। डॉ. रामभगत ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को एक सप्ताह से अधिक समय तक बुखार रहता है तो उसे डेंगू और मलेरिया की जांच अवश्य करवानी चाहिए। समय पर जांच और उपचार से बीमारी को गंभीर होने से रोका जा सकता है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें