स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय की प्रेरणा से कानपुर जोन में एकमात्र पदोन्नति से बढ़ा जनपद का मान

एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय की प्रेरणा से कानपुर जोन में एकमात्र पदोन्नति से बढ़ा जनपद का मान

रविकांत दुबे। कानपुर देहात

पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के निर्देशन में पुलिस कर्मियों को आत्मविकास एवं कैरियर उन्नयन के लिए निरंतर प्रोत्साहित किए जाने की भावना के अनुरूप जनपद कानपुर देहात में नियुक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शिवम यादव ने अपनी लगन, परिश्रम एवं दृढ़ संकल्प के बल पर सहायक उपनिरीक्षक (मिनिस्ट्रियल) की विभागीय परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करते हुए कानपुर जोन में एकमात्र पदोन्नति प्राप्त कर जनपद एवं विभाग का गौरव बढ़ाया है।

मंगलवार को एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान शिवम यादव के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें पदोन्नति की शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उनके समर्पण, अनुशासन एवं उत्कृष्ट कार्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आशा व्यक्त की कि वे आगे भी पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर विभाग की गरिमा को और अधिक बढ़ाएंगे।

कानपुर देहात पुलिस परिवार की ओर से शिवम यादव को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। यह सफलता विभाग के अन्य कार्मिकों के लिए भी प्रेरणास्रोत है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, सतत परिश्रम एवं लगन से प्रत्येक लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें