स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

मदरसे जाते समय काल बनी जर्जर दीवार, सगे बहन-भाई समेत दो मासूमों की मौत

मदरसे जाते समय काल बनी जर्जर दीवार, सगे बहन-भाई समेत दो मासूमों की मौत

रामसनेहीघाट बाराबंकी। गुलचप्पा गांव में गुरुवार सुबह हुआ हादसा सिर्फ दो मासूम बच्चों की मौत नहीं, बल्कि एक परिवार के सपनों और उम्मीदों के हमेशा के लिए बिखर जाने की कहानी बन गया। चार वर्ष पहले बीमारी से पांच वर्षीय बेटे फैजान को खोने वाले मुस्लिम ने किसी तरह अपने दुख पर काबू पाया था। छोटे बेटे हुजैफा का दिल का ऑपरेशन कराकर उसे नई जिंदगी दी थी लेकिन गुरुवार की सुबह एक पक्की दीवार ने परिवार की बची-खुची खुशियां भी छीन लीं। सुबह रोज की तरह 14 वर्षीय हाजरा बानो अपने सात वर्षीय भाई हुजैफा का हाथ थामे मां के हाथ से बने पराठे और सब्जी का टिफिन लेकर मदरसे के लिए निकली थी। उनके साथ गांव के तीन अन्य बच्चे भी थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही कदम आगे मौत उनका इंतजार कर रही है। अचानक रास्ते में एक पक्की दीवार भरभराकर बच्चों के ऊपर गिर पड़ी। मलबे में दबे मासूमों की चीख सुनकर ग्रामीण दौड़े और उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हुजैफा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि हाजरा अस्पताल पहुंचते-पहुंचते जिंदगी की जंग हार गई । हादसे की खबर जैसे ही घर पहुंची, मां बदहवास होकर बेहोश हो गई। होश आने पर वह बार-बार बच्चों का नाम लेकर बिलख उठती और फिर बेसुध हो जाती। पिता मुस्लिम की सूनी आंखें मानो सब कुछ बयां कर रही थीं। पूरे गांव में मातम पसरा है और हर आंख इस परिवार के असहनीय दर्द को देखकर नम है। लोग बस यही कह रहे हैं कि इस परिवार पर दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती।

डीएम ने जताई संवेदना, तत्काल राहत के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने गुलचप्पा की घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए उपजिलाधिकारी बृजेंद्र उपाध्याय से फोन पर जानकारी ली। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तत्काल राहत पहुंचाने तथा शासन के सभी प्रावधानों के तहत हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

नियमानुसार मिलेगी आर्थिक सहायता : एसडीएम

उपजिलाधिकारी बृजेंद्र उपाध्याय ने कहा कि मासूम बच्चों की मौत से हुई क्षति की भरपाई किसी भी कीमत पर संभव नहीं है फिर भी शासनादेश के अनुसार आपदा राहत से मृत दोनों बच्चों के लिए कुल आठ लाख रुपये की आर्थिक सहायता पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा हादसे में घायल तीनों बच्चों को भी नियमानुसार आर्थिक सहायता और आवश्यक उपचार की व्यवस्था कराई जाएगी।

राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने व्यक्त की शोक संवेदना

प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने गुलचप्पा की हृदयविदारक घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मासूम बच्चों की असमय मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार को शासन के नियमानुसार शीघ्र सहायता उपलब्ध कराई जाए।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें