स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

विराज मदप्पा ने जीता चेन्नई ओपन गोल्फ खिताब

विराज मदप्पा ने जीता चेन्नई ओपन गोल्फ खिताब

चेन्नई ।भारतीय गोल्फर विराज मदप्पा ने शुक्रवार को यहां अंतिम दौर में बिना बोगी के आठ अंडर 64 का कार्ड खेलकर एक करोड़ पुरस्कार राशि के चेन्नई ओपन गोल्फ टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।कोलकाता के मदप्पा ने वापसी करते हुए बीती रात शीर्ष पर चल रहे अजीतेश संधू की तीन शॉट की बढ़त समाप्त की।

28 वर्षीय मददप्पा (72-67-63-64) इस तरह 15 लाख रुपये की पुरस्कार राशि अपने नाम की। उन्होंने कुल 22 अंडर 266 का स्कोर बनाकर अपना चौथा पेशेवर खिताब जीता। वह 2018 में एशियाई टूर पर खिताब जीतने वाले युवा भारतीय गोल्फर बने थे। इस जीत से वह 23,90,042 रुपये की कमाई से 2026 डीपी विश्व पीजीटीआई आॅर्डर आॅफ मेरिट में 44वें से 22वें स्थान पर पहुंच गए और डीपी विश्व भारत चैंपियनशिप में अपना स्थान पक्का किया।

चंडीगढ़ के संधू (65-66-68-68) ने चार अंडर 68 का कार्ड खेला और उन्हें 10 लाख रूपये मिले जिससे वह 33,47,375 रूपये की कमाई से आॅर्डर आॅफ मेरिट में 21वें से 15वें स्थान पर पहुंच गए। नोएडा के अमरदीप मलिक (67-68-69-67) 33,75,548 की कमाई से 19वें से 14वें स्थान पर पहुंच गए। दिल्ली के राशिद खान (66-68-72-66) ने अंतिम दौर में छह अंडर 66 का कार्ड खेलकर चौथा स्थान हासिल किया। उन्होंने 52,70,309 की कमाई से आॅर्डर आॅफ मेरिट में अपना छठा स्थान मजबूत किया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें