स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धा31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धा

विधान परिषद चुनाव को लेकर सपाईयों ने कसी कमर

विधान परिषद चुनाव को लेकर सपाईयों ने कसी कमर

पायनियर संवाददाता ।  सोनभद्र

समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव एवं संचालन जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया।कार्यक्रम में शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी मंडल प्रभारी सांसद छोटेलाल सिंह खरवार एवं दीपचंद राम उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारों की जिम्मेदारी है कि शिक्षक प्रत्याशी लाल बिहारी यादव एवं स्नातक प्रत्याशी एमएलसी आशुतोष सिन्हा प्रत्याशियों को ऐतिहासिक जीत के लिए आज से ही लग जाए और एक-एक मतदाताओं से मिलकर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को जीताने का काम करें।मंडल प्रभारी सांसद छोटेलाल सिंह खरवार एवं दीपचंद राम ने कहा कि सपा ही एक ऐसी पार्टी है जो हर समाज को एक साथ लेकर चलने का काम करती है और उनकी लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ने का काम करती है। शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी लाल बिहारी सिंह यादव ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हम पर पुनः विश्वास करके आप लोगों के बीच फिर से सेवा करने का अवसर दिया है। आप सम्मानित मतदाताओं से मेरी अपील है कि जिस तरह से पहली बार ऐतिहासिक वोट देकर हमें सदन में भेजने का काम किया और हमने आप लोगों के लिए हर तरह से लड़ाई लड़ने का काम किया। फिर आप लोग मुझे ऐतिहासिक वोट से जीतने का काम करें ताकि आप लोगों की सेवा करने का फिर से मौका मिले। बैठक को मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी यादव संजय यादव विजय यादव पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल रमेश चंद दुबे मोहम्मद सईद कुरैशी के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।इस दौरान समाजवादी के वरिष्ठ नेता स्व0 राम गोविंद चैधरी को श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया गया, दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त किया गया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें