स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

मथ्यागांव के पास खाई में गिरा वाहन, दो की मौत, एक गंभीर घायल

मथ्यागांव के पास खाई में गिरा वाहन, दो की मौत, एक गंभीर घायल
  • छेनागाड़ से दो किलोमीटर ऊपर हुआ दर्दनाक हादसा

  • डीडीआरएफ और एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान

पायनियर समाचार सेवा। रुद्रप्रयाग। जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा छेनागाड़ से करीब दो किलोमीटर ऊपर मथ्यागांव के समीप हुआ, जहां एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना की सूचना सुबह करीब 8:20 बजे जिला आपदा कंट्रोल रूम को मिली। सूचना मिलते ही हादसा, डीडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके के लिए रवाना हुईं और खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान चलाया।
रेस्क्यू टीमों ने दुर्गम पहाड़ी परिस्थितियों के बीच कड़ी मशक्कत कर वाहन तक पहुंच बनाई। वाहन में सवार तीन लोगों को बाहर निकाला गया। इनमें रोहित पुत्र जगत सिंह (26 वर्ष) घायल अवस्था में मिले। उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं मोहन सिंह पुत्र भाग सिंह (65 वर्ष) और विनोद सिंह पुत्र दरमान सिंह (42 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। रेस्क्यू टीमों ने दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें