स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्न

वार्ता में सहमति, कार्यवृत्त में गायब! सफाई कर्मचारियों ने सरकार को घेरा

वार्ता में सहमति, कार्यवृत्त में गायब! सफाई कर्मचारियों ने सरकार को घेरा

  • वार्ता के विपरीत कार्यवृत्त जारी करने का आरोप, सफाई कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन, फिर आंदोलन की चेतावनी

पायनियर समाचार सेवा। हल्द्वानी। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर सोमवार को नगर विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा को संबोधित ज्ञापन नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी के माध्यम से सौंपा। प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में संघ ने शासन स्तर से जारी कार्यवृत्त पर आपत्ति जताते हुए उसे 18 जुलाई को हुई वार्ता के अनुरूप संशोधित करने की मांग की।
प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर संघ ने 18 जून 2026 से प्रदेश स्तरीय आंदोलन शुरू किया था, जो एक माह तक चला। इसके बाद 18 जुलाई को विधानसभा, देहरादून में नगर विकास मंत्री की अध्यक्षता में संघ पदाधिकारियों और शासन के बीच वार्ता हुई थी। अमित कुमार के अनुसार वार्ता में संघ की मांगों पर क्रमवार सहमति बनी थी। संघ का आरोप है कि शासन की ओर से जारी कार्यवृत्त वार्ता में बनी सहमति के विपरीत है। अमित कुमार ने कहा कि ठेका प्रथा के संबंध में पूर्व समझौते के अनुरूप वार्ता हुई थी और उसके प्रमाण भी उपलब्ध कराए गए थे, लेकिन जारी कार्यवृत्त में ठेका प्रथा संबंधी मांग का उल्लेख नहीं किया गया। इसी तरह नियमितीकरण की मांग पर बनी सहमति को भी कार्यवृत्त में अलग रूप में दशार्ने का आरोप लगाया। संघ ने मांग की कि वार्ता के अनुरूप संशोधित कार्यवृत्त जारी कर शासनादेश जारी किए जाएं। अमित कुमार ने चेतावनी दी कि मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो संघ पुन: आंदोलन के लिए मजबूर होगा। ज्ञापन देने वालों में विश्वास चौहान, जयपाल, विजय पाल, प्रेमसिंह, अलंकार, मुकेश, राजेश, विरेन्द्र, सिद्धार्थ, अरुण, लक्की, सुधीर, राजेश आदि शामिल रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें