स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्न

यूपी टी-20 लीग:कर्ण शर्मा को कानपुर ने 23 लाख, शुभम गौतम को नोएडा ने 21.50 लाख में खरीदा

यूपी टी-20 लीग:कर्ण शर्मा को कानपुर ने 23 लाख, शुभम गौतम को नोएडा ने 21.50 लाख में खरीदा
  • 250 से अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों ने जमकर लुटाया पैसा

आगरा। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन की मिनी नीलामी में खिलाड़ियों पर जमकर धनवर्षा हो रही है। आगरा के ताज कन्वेंशन सेंटर में शुक्रवार को शुरू हुई नीलामी में शुरुआती दौर से ही फ्रेंचाइजियों के बीच प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने की होड़ देखने को मिली। अनुभवी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और आईपीएल स्टार कर्ण शर्मा शुरुआती चरण के सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर उभरे। मेरठ के कर्ण शर्मा को पांच लाख रुपये के बेस प्राइस से सीधे 23 लाख रुपये में कानपुर सुपर स्टार्स ने खरीदकर सबसे बड़ा दांव खेला।

नीलामी के पहले चरण में दूसरी सबसे बड़ी बोली बुलंदशहर के युवा तेज गेंदबाज शुभम गौतम पर लगी। यूपीसीए के स्पीड हंट कार्यक्रम से पहचान बनाने वाले शुभम का बेस प्राइस महज 2.50 लाख रुपये था, लेकिन उनकी तेज रफ्तार गेंदबाजी पर भरोसा जताते हुए नोएडा किंग्स ने 21.50 लाख रुपये खर्च कर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। इस तरह शुभम नीलामी के सबसे बड़े सरप्राइज खिलाड़ियों में शामिल रहे। वहीं मेरठ के बल्लेबाज शिवम चौधरी को गोर गोरखपुर लायंस ने 21 लाख रुपये में खरीदा।

फ्रेंचाइजियों ने ऑलराउंडर और स्पिन गेंदबाजों पर भी खुलकर दांव लगाया। मोहम्मद शारिम को काशी रुद्रास और शिवा सिंह को नोएडा किंग्स ने 17.50-17.50 लाख रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया। दोनों खिलाड़ियों को लेकर टीमों के बीच अच्छी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

शुरुआती चरण में लखनऊ फाल्कंस ने समीर चौधरी को 11.75 लाख रुपये में खरीदा, जबकि नोएडा किंग्स ने शोएब सिद्दीकी को 11.25 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा। कानपुर सुपर स्टार्स ने यशोवर्धन सिंह को 6.60 लाख रुपये में अनुबंधित किया। काशी रुद्रास ने विजय यादव को 5.20 लाख रुपये में खरीदा, जबकि नोएडा किंग्स ने अंचित यादव को उनके पांच लाख रुपये के बेस प्राइस पर टीम में शामिल किया। मेरठ मावेरिक्स ने करण चौधरी और कुणाल यादव को पांच-पांच लाख रुपये में खरीदा। काशी रुद्रास ने भी वैभव चौधरी को पांच लाख रुपये में अनुबंधित किया।

तीन लाख पचास हजार रुपये के बेस प्राइस वर्ग में भी फ्रेंचाइजियों ने कई खिलाड़ियों पर भरोसा जताया। कानपुर सुपर स्टार्स ने मोहम्मद अमान और शिवम बंसल, नोएडा किंग्स ने शौर्य सिंह और रजत संसेरवाल, जबकि लखनऊ फाल्कंस ने कार्तिकेय सिंह को उनके बेस प्राइस 3.50 लाख रुपये में खरीदा। वहीं ढाई लाख रुपये के बेस प्राइस वर्ग में कानपुर सुपर स्टार्स ने अजय कुमार और लखनऊ फाल्कंस ने कृष्ण कुमार सरोज को उनके बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल किया।

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला की गरिमामयी मौजूदगी में हो रही इस मिनी नीलामी का संचालन प्रसिद्ध ऑक्शनर अंगद बेदी कर रहे हैं। नीलामी के दौरान यूपीसीए के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता, कोषाध्यक्ष सचिन आनंद शुक्ला, यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह, यूपीसीए के मीडिया चेयरमैन मोहम्मद फहीम, जिला क्रिकेट एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष सुनील जोशन, उपाध्यक्ष राजेश सहगल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

यूपी टी-20 लीग की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने कहा कि यूपी टी-20 लीग हमारे लिए कभी सिर्फ एक क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं रही। शुरुआत से ही हमारा उद्देश्य उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों के लिए अवसर पैदा करना और उन्हें अपने सपनों को साकार करने का मंच देना रहा है।

उन्होंने बताया कि नीलामी में लखनऊ फाल्कंस ने समीर चौधरी को 11.75 लाख रुपये में खरीदा, जबकि नोएडा किंग्स ने शोएब सिद्दीकी को 11.25 लाख रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया। कानपुर सुपरस्टार्स ने यशोवर्धन सिंह व प्रियांशु पाण्डेय को 6.60 लाख रुपये में खरीदा।

वहीं काशी रुद्रास ने विजय यादव को 5.20 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा, जबकि नोएडा किंग्स ने अंचित यादव को उनके बेस प्राइस पांच लाख रुपये में खरीदा। मेरठ मावेरिक्स ने करण चौधरी और कुणाल यादव को पांच-पांच लाख रुपये में अनुबंधित किया। वहीं काशी रुद्रास ने वैभव चौधरी को भी पांच लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।

 

नीलामी के दौरान उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता, कोषाध्यक्ष सचिन आनंद शुक्ला, यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के मीडिया चेयरमैन मोहम्मद फहीम, जिला क्रिकेट एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष सुनील जोशन, उपाध्यक्ष राजेश सहगल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

नीलामी में कानपुर सुपर स्टार्स ने मोहम्मद अमान और शिवम बंसल, नोएडा किंग्स ने शौर्य सिंह, दीपक राजपूत, रजत संसेरवाल, वंश जबकि लखनऊ फाल्कंस ने कार्तिकेय सिंह, रोहित द्विवेदी, सुधांशु सोनकर, यशु प्रधान को उनके बेस प्राइस 3.50 लाख रुपये में खरीदा।

वहीं ढाई लाख रुपये के बेस प्राइस वर्ग में कानपुर सुपर स्टार्स ने अजय कुमार और लखनऊ फाल्कंस ने कृष्ण कुमार सरोज को उनके बेस प्राइस 2.50 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।

 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें