स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

आरटीओ कार्यालय में यूपी संभागीय कर्मचारी संघ की बैठक

आरटीओ कार्यालय में यूपी संभागीय कर्मचारी संघ की बैठक

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। ट्रांसपोर्टनगर स्थित आरटीओ कार्यालय में रविवार को उत्तर प्रदेश संभागीय कर्मचारी संघ की प्रदेशस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के कई जिलों से पहुंचे तमाम कर्मचारियों ने परिवहन विभाग में लागू की जा रही फेसलेस, कॉन्टैक्टलेस एवं ऑटो-अप्रूव्ड सेवा व्यवस्था के संभावित प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की। संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में कर्मचारियों ने नई व्यवस्था के तहत उन्हें रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी बनाए जाने पर कड़ा विरोध जताया। उनका कहना था कि वाहन हस्तांतरण सहित विभिन्न ऑनलाइन आवेदनों में अपलोड किए गए दस्तावेज उनके सिस्टम पर पूर्ण रूप से उपलब्ध नहीं होंगे, जबकि सत्यापन और अनुमोदन की जिम्मेदारी उन्हीं पर रहेगी।

कर्मचारियों का कहना था कि यदि किसी गलत दस्तावेज के आधार पर वाहन का हस्तांतरण हो जाता है और बाद में विवाद या शिकायत होती है, तो उसकी कानूनी जवाबदेही रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी पर आएगी। ऐसे मामलों में न्यायालय में भी कर्मचारियों को ही उपस्थित होना पड़ेगा, जबकि संबंधित दस्तावेजों की पूरी जानकारी उनके पास नहीं होगी। जब किसी प्रक्रिया में कर्मचारियों की प्रभावी भूमिका ही समाप्त की जा रही है, तब उन्हें रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी बनाकर कानूनी जिम्मेदारी देना न्यायसंगत नहीं है।

उन्होंने सरकार से मांग की है कि कर्मचारियों को इस जिम्मेदारी से मुक्त किया जाए, ताकि भविष्य में उन्हें अनावश्यक कानूनी परेशानियों का सामना न करना पड़े। बैठक में संगठन के लखनऊ जिलाध्यक्ष किशन ने कहा कि कर्मचारी लोक सेवक हैं और जनता की सेवा के लिए नियुक्त किए गए हैं। यदि विभागीय कार्य पूरी तरह स्वचालित कर कर्मचारियों से काम ही छीन लिया जाएगा, तो उन पर जवाबदेही डालना उचित नहीं है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कर्मचारियों को अथॉरिटी की जिम्मेदारी से मुक्त किया जाए, अन्यथा संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। बैठक में मौजूद कर्मचारियों ने भी शासन से इस विषय पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें