स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

त्योहारों पर पुलिस का फुल अलर्ट, पीस कमेटी की बैठक में आयोजकों को सख्त निर्देश

दुर्गा पूजा, रामलीला और दशहरा को लेकर पुलिस ने कसी कमर

त्योहारों पर पुलिस का फुल अलर्ट, पीस कमेटी की बैठक में आयोजकों को सख्त निर्देश

सुरक्षा से लेकर यातायात और भीड़ नियंत्रण तक दिए दिशा-निर्देश

पायनियर समाचार सेवा

 लखनऊ। आगामी दुर्गा पूजा, रामलीला एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए चिनहट पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आठ अक्टूबर को थाना चिनहट परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। पुलिस उपायुक्त पूर्वी दीक्षा शर्मा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक चिनहट दिनेश चन्द्र मिश्रा की अगुवाई में हुई बैठक में थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, चौकी प्रभारी, मूर्ति स्थापना के आयोजक एवं व्यवस्थापक, रामलीला कमेटी के सदस्य और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

 बैठक में पुलिस ने आयोजकों को शासन-प्रशासन की ओर से निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करने की हिदायत दी। धार्मिक आयोजनों के दौरान अग्नि सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जुलूस और धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही न हो। 

आयोजकों से कार्यक्रम स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति की संभावना को रोका जा सके। बैठक में पुलिस ने क्षेत्रवासियों से आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अप्रिय स्थिति की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए। चिनहट पुलिस ने स्पष्ट किया कि आगामी पर्वों के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें