स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

दो सड़क हादसे, चार गंभीर घायल और स्कूली वैन खाली होने से टला बड़ा हादसा

दो सड़क हादसे, चार गंभीर घायल और स्कूली वैन खाली होने से टला बड़ा हादसा

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। रहीमाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घटनाओं की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहली घटना रहीमाबाद बड़े चौराहे के पास देना बैंक के निकट हुई। रहीमाबाद के बाकी नगर निवासी विकास अपने साथी रवि के साथ बाइक से चौराहे से घर लौट रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बोलेरो और बाइक को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं दूसरी घटना रहीमाबाद बाजार रोड पर बाकी नगर मोड़ के पास हुई। तिलकखेड़ा निवासी चालक उत्तम अपने साथी राजेश के साथ ई-रिक्शा लोडर से भाड़ा छोड़कर वापस घर लौट रहे थे।

इसी दौरान सामने से आ रही एक स्कूली वैन ने लोडर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उत्तम और राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गनीमत रही कि हादसे के समय स्कूली वैन में कोई बच्चा सवार नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। वैन चालक रंजीत, निवासी ग़ोझिहार ज़ौरिया, को भी मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें