स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

सिंथिया स्कूल में दो दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशन कार्यशाला का आयोजन

सिंथिया स्कूल में दो दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशन कार्यशाला का आयोजन
  • 150 से अधिक डेलिगेट्स ले रहे हिस्सा।

पायनियर समाचार सेवा। हल्द्वानी। सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार से दो दिवसीय सिंथिया मॉडल यूनाइटेड नेशन (MUN) कार्यशाला-3.0 का आयोजन किया गया। कार्यशाला में देश-विदेश के विभिन्न देशों, राजनीतिक दलों और मीडिया का प्रतिनिधित्व करते हुए 150 से अधिक डेलिगेट्स प्रतिभाग कर रहे हैं। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास, सार्वजनिक भाषण, संवाद और तथ्यपरक खोज जैसे कौशल विकसित करना है। कार्यशाला को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विभिन्न कमेटियों के उपाध्यक्षों ने कार्यक्रम की जानकारी साझा की। यूनेस्को की उपाध्यक्ष लक्षिता बनकोटी ने बताया कि MUN में विद्यार्थी अलग-अलग देशों के प्रतिनिधि बनकर वास्तविक वैश्विक समस्याओं पर चर्चा करते हैं। वाद-विवाद, कूटनीति, समझौते और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से समाधान तक पहुंचने का प्रयास किया जाता है। UNICOSOC की मानसी जोशी ने बताया कि स्कूल पूर्व में MUN के दो सफल संस्करण आयोजित कर चुका है और वंडर ब्रेन्स के सहयोग से तीसरा संस्करण नेतृत्व, संवाद और निर्णय क्षमता विकसित करने का माध्यम बनेगा।

इस दौरान AIPPM की मनस्वी जोशी, UNICEF की वर्णिका शर्मा, IPL के दिव्यांश सिंह और FIFA के सात्विक रौतेला ने अपनी-अपनी कमेटियों की जानकारी दी। UNICEF चेयरपर्सन मोहम्मद हम्माद, IPL चेयरपर्सन अथर्व श्रीवास्तव और इंटरनेशनल प्रेस चेयरपर्सन कार्तिक भट्ट ने भी MUN के महत्व और विद्यार्थियों को होने वाले लाभ बताए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. प्रवींद्र कुमार रौतेला, सुरेश चन्द्र मिश्रा, बी बी जोशी, हेमा तिवारी, महेश जोशी, प्रदीप मित्रा, बी सी सती, वंडर ब्रेन्स की ओर से कृतिका त्रिपाठी, के सी पन्त समेत शिक्षक, छात्र और वंडर ब्रेन्स की कृतिका त्रिपाठी मौजूद रहीं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें