स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

सीआरपीएफ के 88वें स्थापना दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन 

सीआरपीएफ के 88वें स्थापना दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन 

पायनयिर समाचार सेवा

लखनऊ। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 88वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को बिजनौर स्थित 91वीं वाहिनी रैपिड एक्शन फोर्स परिसर में वृक्षारोपण एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कमांडेंट जितेन्द्र कुमार ओझा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत सीआरपीएफ के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर तथा बल की गौरवशाली परंपराओं, शौर्य, त्याग और राष्ट्रसेवा को नमन करते हुए की गई। इस अवसर पर कमांडेंट जितेन्द्र कुमार ओझा ने अधिकारियों और जवानों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सीआरपीएफ देश की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और विषम परिस्थितियों में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाता रहा है।

उन्होंने कहा कि बल के जवानों का समर्पण, अनुशासन और सेवा भावना ही उसकी सबसे बड़ी पहचान है। वहीं स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वाहिनी परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे भी रोपित किए गए। इस दौरान कमांडेंट ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी सामाजिक जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। उन्होंने सभी अधिकारियों और जवानों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर अभिषेक कुमार पाण्डेय, द्वितीय कमान अधिकारी सोहन सिंह, उप कमांडेंट गीता यादव, विवेक कुमार, एसएमओ डॉ. अभिषेक पाण्डेय के अलावा बिजनौर थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल गौतम, चौकी प्रभारी आनंद प्रताप सिंह सहित रैपिड एक्शन फोर्स और सीआरपीएफ के तमाम अधिकारी व जवान मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें