स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्न

गाजियाबाद में 120 उम्रदराज वाहनों पर परिवहन विभाग का शिकंजा

गाजियाबाद में 120 उम्रदराज वाहनों पर परिवहन विभाग का शिकंजा

पायनियर समाचार सेवा
गाजियाबाद। राष्ट्रीय हरित अधिकरण यानी एनजीटी के निदेर्शों का कड़ाई से पालन कराने के लिए गाजियाबाद में परिवहन विभाग ने आयु सीमा पूरी कर चुके वाहनों के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। अभियान के दौरान जनपद में 120 ऐसे वाहनों को चिन्हित किया गया, जो निर्धारित आयु सीमा पूरी कर चुके हैं। इन वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उनके अनधिकृत संचालन पर रोक लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अंकिता शुक्ला ने बताया कि एनजीटी के निदेर्शों के अनुपालन में जनपद में 10 वर्ष की आयु पूरी कर चुके डीजल वाहनों और 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेट्रोल वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत ऐसे वाहनों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है।

परिवहन विभाग की टीम ने अभियान के दौरान चिन्हित वाहनों के अनधिकृत संचालन को रोकने के लिए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की। साथ ही संबंधित वाहनों को पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा केंद्र के माध्यम से स्क्रैप कराने की प्रक्रिया के लिए भी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

प्रदूषण पर नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण पर जोर

एआरटीओ प्रवर्तन अंकिता शुक्ला ने कहा कि अभियान का प्रमुख उद्देश्य आयु सीमा पूरी कर चुके वाहनों से होने वाले वायु प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण करना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और सड़कों पर ऐसे वाहनों के अनधिकृत संचालन को रोकना है।

उन्होंने वाहन स्वामियों से अपील की कि वे निर्धारित आयु सीमा पूरी कर चुके वाहनों का संचालन न करें और एनजीटी तथा शासन की ओर से जारी दिशा-निदेर्शों के अनुसार आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पुराने और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

परिवहन विभाग ने साफ किया है कि एनजीटी के निदेर्शों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए जनपद में लगातार अभियान चलाया जाएगा। 10 वर्ष पुराने डीजल और 15 वर्ष पुराने पेट्रोल वाहनों की जांच कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विभाग की ओर से आमजन और वाहन स्वामियों से पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील की गई है। अधिकारियों ने कहा कि वाहन स्वामी समय रहते आयु सीमा पूरी कर चुके वाहनों को नियमानुसार स्क्रैप कराएं और शासन एवं एनजीटी के निदेर्शों का पूर्ण पालन करें।

 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें