स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण

दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार तीन लोगों की मौत

दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार तीन लोगों की मौत

हरिद्वार जा रहे यात्रियों की ट्रक की चपेट में आने से गई जान

पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में लिया

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर छपार थाना क्षेत्र के सिसौना गांव के निकट शनिवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक बालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब हरिद्वार की ओर जा रही मोटरसाइकिल ओवरटेक के दौरान अनियंत्रित होकर ट्रक की चपेट में आ गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के अनुसार सुबह करीब साढ़े नौ बजे मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग मुजफ्फरनगर से हरिद्वार की ओर जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक के पीछे एक बैग बंधा हुआ था। ओवरटेक करते समय बैग ट्रक से टकरा गया, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तीनों सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान ट्रक के पिछले पहिये की चपेट में आने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही छपार थाना प्रभारी मोहित कुमार, सीओ सदर डॉ. रविशंकर मिश्रा और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया।

मृतकों में एक व्यक्ति की पहचान हरियाणा के सोनीपत जनपद के रामपुर निवासी संदीप के रूप में हुई है। अन्य दो मृतकों, जिनमें एक बालक भी शामिल है, की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सभी लोग मोटरसाइकिल से हरिद्वार जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। एसपी देहात अक्षय संजय महाडिक ने घटना स्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा हादसे के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें