स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

सावन के अंतिम बुधवार पर जलाभिषेक को पहुंचे हजारों शिवभक्त

सावन के अंतिम बुधवार पर जलाभिषेक को पहुंचे हजारों शिवभक्त

बुद्धेश्वर महादेव में उमड़ा आस्था का सैलाब

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। सावन मास के अंतिम बुधवार को मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बारिश के बावजूद शिवभक्तों की आस्था कम नहीं हुई। सुबह से ही मंदिर परिसर और आसपास श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को बेलपत्र, भांग, धतूरा, दूध, दही, शहद, गंगाजल और पुष्प अर्पित किए।

मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे पहुंचे। मंदिर परिसर लगातार शिवभक्तों के जयकारों से गूंजता रहा। सावन के अंतिम बुधवार को बुद्धेश्वर महादेव के दर्शन और पूजन का विशेष महत्व माना जाता है। इसी मान्यता के चलते लखनऊ समेत आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। मंदिर के महंत रामू पुरी ने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर के कपाट देर रात ही खोल दिए गए थे। प्रातः तीन बजे महाआरती संपन्न हुई, जिसके बाद श्रद्धालुओं के दर्शन और जलाभिषेक का क्रम शुरू हुआ।

उन्होंने बताया कि सावन में बुद्धेश्वर महादेव का जलाभिषेक करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होने की मान्यता है। मंदिर के बाहर लगे मेले में भी दिनभर रौनक रही। महिलाओं ने हरी चूड़ियों, घरेलू सामान, चकला-बेलन, डलिया और सूप समेत अन्य वस्तुओं की खरीदारी की। बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। मिठाई और पूजा सामग्री की दुकानों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें