स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

सात करोड़ की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करने वाला गिरफ्तार

सात करोड़ की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करने वाला गिरफ्तार
  • मास्टरमाइंड के इशारे पर की थीं कई फर्जी रजिस्ट्रियां
  • पुलिस अब पूरे गिरोह की तलाश में जुटी

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। सिसेंडी गांव में करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री के चर्चित मामले में मोहनलालगंज पुलिस ने नकली किसान बनकर साढ़े तीन बीघा जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ में आरोपी ने मास्टरमाइंड के इशारे पर आधा दर्जन के करीब फर्जी रजिस्ट्रियां कराने और प्रत्येक रजिस्ट्री के एवज में डेढ़ लाख रुपये मिलने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब पूरे गिरोह और मास्टरमाइंड की तलाश में जुट गई है। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि सिसेंडी निवासी आशीष कुमार गुप्ता की शिकायत पर जांच शुरू हुई थी।

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि गांव में सुरेश कुमार नाम के व्यक्ति के नाम पर कई बीघा जमीन दर्ज थी, जबकि ऐसा कोई व्यक्ति गांव का निवासी ही नहीं था। इसी का फायदा उठाकर जालसाजों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर नकली किसान खड़ा किया और करोड़ों रुपये की जमीन की फर्जी रजिस्ट्रियां करा दीं। पुलिस ने मामले में फर्जी किसान समेत आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। जांच के दौरान पुलिस ने आजमगढ़ निवासी हरीलाल को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में उसने बताया कि सिसेंडी निवासी राजेश कुमार जायसवाल के कहने पर उसने अमन जायसवाल, सन्नो खान और गिरधारी वर्मा के नाम करीब सात करोड़ रुपए मूल्य की साढ़े तीन बीघा जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कराई थी। उसने यह भी बताया कि प्रत्येक फर्जी रजिस्ट्री के बदले उसे डेढ़ लाख रुपये दिए जाते थे।पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर मास्टरमाइंड समेत फर्जी रजिस्ट्रियां कराने वाले अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए चौकी प्रभारी सहित कई पुलिस टीमों को लगाया गया है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें