स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

जानकीपुरम में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

जानकीपुरम में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को जानकीपुरम क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों, युवाओं और कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और भारत माता के जयकारों से गूंज उठा। तिरंगा यात्रा शाम पांच बजे मामा चौराहा से शुरू होकर जानकीपुरम थाना होते हुए 60 फीट रोड तक निकाली गई। यात्रा के दौरान लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया।

सड़क पर जगह-जगह तिरंगों की छटा देखने को मिली। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश पांडेय समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। सौरभ तिवारी, पार्षद प्रतिनिधि जानकीपुरम प्रथम, ने भी तिरंगा यात्रा में सहभागिता की और लोगों से राष्ट्रहित में एकजुट होकर ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। आयोजकों ने कहा कि तिरंगा केवल देश का ध्वज नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना तथा हर घर तिरंगा अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा। यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के नारों से माहौल देशभक्तिमय बना रहा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें