स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

युवक की पीटकर हत्या, परिजनों ने किया प्रदर्शन 

युवक की पीटकर हत्या, परिजनों ने किया प्रदर्शन 

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। महिंगवा थाना क्षेत्र में बुधवार रात को देशी शराब की दूकान के पास मामूली सी बात को लेकर ऑटो चालक की अज्ञात आधा दर्जन लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। जिसके बाद मौके से फ़रार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना इटौंजा अटेसुवा गांव निवासी ऑटो चालक मोनू उर्फ़ दिलीप सिंह (23) पुत्र स्व.राम करन सिंह बुधवार शाम को घर से ऑटो लेकर निकला था। रात लगभग साढ़े आठ बजे शाहपुर चौराहा थाना महिंगवा स्थित देशी शराब की दूकान के पास बाइक पर सवार दो अज्ञात लोगों से मोनू की कहासूनी हो गई।

जिसके बाद बाइक सवार युवकों ने अपने चार अन्य साथियों को भी फ़ोन कर मौके पर बुला लिया, थार गाड़ी से पहुंचे उसके साथियों ने मोनू की पीट-पीटकर हत्या कर दी और मौके से फ़रार हो गए। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची महिंगवा पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घटना की जांच में जुटी हुई थी। वहीं गुरुवार दोपहर को मृतक के परिजन आरोपियों की तत्काल गिरफ़्तारी व महिंगवा पुलिस की कार्यशैली से नाराज होकर गुरुवार दोपहर सैकड़ों लोगों के साथ कुम्हरावाँ चौराहा कुर्सी-इटौंजा रोड़ जामकर कई घंटो प्रदर्शन कर आक्रोश जताया।

मृतक मोनू उर्फ़ दिलीप सिंह

वहीं प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर एडीसीपी उत्तरी नवीन कुमार सिंह,एसीपी मलिहाबाद ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने नियमानुसार तत्काल कार्रवाही व अन्य सहायता का आश्वासन परिजनों को देकर समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानें। वहीं मौके पर स्थानीय विधायक योगेश शुक्ला भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाही और हरसंभव सरकारी मदद का भरोसा दिया लेकिन उस पर भी परिजन राजी नहीं हुए,जिसके बाद विधायक वापस चले गए और मृतक के परिजन शव को रखकर प्रदर्शन करते रहे।

वहीं रोड़ जाम होने से सड़क पर काफ़ी दूर तक वाहनों की कतार लग गई और राहगीरों व  स्कूली बच्चों को समस्या से दो-चार होना पड़ा| वही इस मौके पर महिंगवा, इटौंजा, बीकेटी, सैरपुर, महिला थाना पुलिस व पीएसी बल स्थिति को सँभालने के लिए मौजूद रहा।

लखनऊ उत्तरी  डीसीपी अमित कुमार आनंद ने कहा कि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे से मिले फुटेज के आधार पर चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है,फ़रार दो अन्य साथियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा,तहरीर के आधार पर मुक़दमा पंजीकृत कर साक्ष्यों के आधार पर अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें