स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्न

तीन पैरा एथलीटों का एशियन पैरा गेम्स 2026 के लिए चयन

तीन पैरा एथलीटों का एशियन पैरा गेम्स 2026 के लिए चयन

मुंबई ।  सीबीएम इंडिया ट्रस्ट द्वारा समर्थित तीन पैरा एथलीट्स, मोहम्मद शम्स आलम शेख (पैरा स्विमिंग), सविता वी. अज्जनाकट्टी (पैरा टेबल टेनिस) और सुजीत एम. एस. (पैरा एथलेटिक्स) को एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है। यह आयोजन जापान के आइची-नागोया में 18 से 24 अक्टूबर तक होगा। यह चयन उनकी खेल उपलब्धियों को दर्शाता है और यह भी बताता है कि दिव्यांग एथलीटों को उच्च स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम बनाने के लिए निरंतर समर्थन कितना महत्वपूर्ण है। सीबीएम इंडिया का पैरा एथलीट सपोर्ट प्रोग्राम 2026-27 में विभिन्न खेलों से जुड़े 19 एथलीटों को सहायता प्रदान कर रहा है। 2025-26 में, इन समर्थित एथलीटों ने राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कुल 69 पदक जीते, जिनमें 42 स्वर्ण, 13 रजत और 14 कांस्य पदक शामिल हैं।

इस चयन पर टिप्पणी करते हुए, सीबीएम इंडिया के कार्यकारी निदेशक, सोनी थॉमस ने कहा, एशियन पैरा गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए हमारे तीन पैरा एथलीटों का चुना जाना हमारे लिए गर्व की बात है। उनकी उपलब्धियां उनके खेल के प्रति उनके समर्पण और कड़ी मेहनत को दर्शाती हैं। साथ ही, यह इस बात को भी रेखांकित करता है कि दिव्यांग व्यक्तियों के लिए उनके सपनों को पूरा करने के अवसर पैदा करना कितना महत्वपूर्ण है। पैरा स्पोर्ट्स, दिव्यांग व्यक्तियों की उपलब्धियों को अधिक पहचान दिलाकर समाज में समावेश को बढ़ावा देने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। सीबीएम इंडिया का मानना है कि सही समर्थन, प्रशिक्षण और अवसरों तक पहुंच मिलने पर, दिव्यांग एथलीट सर्वोच्च स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं और बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं। हम सविता, शम्स और सुजीत को इस महत्वपूर्ण मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हैं।

मोहम्मद शम्स आलम शेख ने बताया, जब सीबीएम इंडिया मुझे प्रायोजित (स्पॉन्सर) करने के लिए आगे आया, तो यह पिछले दस वर्षों में मुझे मिला पहला बड़ा समर्थन था। उनका यह सहयोग एक गेम चेंजर साबित हुआ है, जिसने मेरे खेल करियर में बहुत बड़ा बदलाव किया है। मैं 2026 एशियन पैरा गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए आधिकारिक तौर पर चुने जाने पर बहुत खुश और सम्मानित महसूस कर रहा हूँ। सविता वी. अज्जनकट्टी ने कहा, मुझ जैसे पैरा एथलीटों के सपनों को समर्थन देने के लिए सीबीएम इंडिया का तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहती हूँ। उनके सहयोग से, मेरी ट्रेनिंग और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के मेरे सफर को और मजबूती मिली है।

सीबीएम इंडिया का पैरा एथलीट सपोर्ट प्रोग्राम, जिसे इसके एक डोनर की सीएसआर पहल के जरिए फंड किया जाता है, खिलाड़ियों की खेल संबंधी जरूरतों के आधार पर उन्हें विशेष सहायता प्रदान करता है। एथलीट की व्यक्तिगत जरूरतों के अनुसार, इस स्पॉन्सरशिप में कोचिंग, उपकरण, पोषण, प्रतियोगिता की एंट्री फीस और यात्रा का खर्च शामिल हो सकता है। निरंतर और व्यक्तिगत जरूरतों के अनुसार दिए जाने वाले समर्थन के माध्यम से, सीबीएम इंडिया का लक्ष्य दिव्यांग एथलीटों के लिए ऐसे अवसर बढ़ाना है, जिससे वे अपने कौशल का प्रदर्शन कर सकें और खेलों में एक प्रतिस्पर्धी करियर बना सकें।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें