स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

डीसीएम से कुचलकर साइकिल सवार छात्रा की मौके पर मौत

डीसीएम से कुचलकर साइकिल सवार छात्रा की मौके पर मौत

नाराज ग्रामीणों ने किया रोड जाम, प्रदर्शन कर मुआवजे की मांग

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। बंथरा इलाके में गुरुवार शाम तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवार कक्षा छह की एक छात्रा को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने रोड जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। काफी देर बाद सरोजनीनगर एसडीएम के आश्वासन पर प्रदर्शन कर रहे लोग शांत हुए। बंथरा के मिर्जापुर मजरा बेंती निवासी मजदूर राम सहाय की बेटी प्रियांशी उर्फ मनु (13) गांव से कुछ दूरी पर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेंती में कक्षा छह की छात्रा थी।

प्रियांशी गुरुवार की शाम करीब पांच बजे घर से साइकिल लेकर करीब 500 मीटर दूर बनी मोहान रोड स्थित शिवानी पब्लिक स्कूल के पास चाऊमीन लेने गई थी। तभी हरौनी की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार डीसीएम ने प्रियांशी की साइकिल में जोरदार ठोकर मार दी। ठोकर लगते ही प्रियांशी सड़क पर गिर गई और डीसीएम ने उसे रौंदते हुए रोड के किनारे गड्ढे में जा घुसी। जिससे उसकी मौके पर ही प्रियांशी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने डीसीएम के चालक व क्लीनर की पकड़ कर धुनाई कर दी।

वहीं घटना के बाद पहुंची पुलिस ने चालक और क्लीनर को लोगों से अपने कब्जे में लेकर अपनी जीप में बिठा लिया। लेकिन तब तक ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और उन्होंने जीप घेर ली और रोड जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोग डीसीएम चालक और क्लीनर को नीचे उतारने की मांग कर रहे थे। हालाकि बाद में पहुंचे एसीपी कृष्णानगर अभिषेक कुमार पांडे ने किसी तरह उन्हें समझा कर शांत किया। लेकिन ग्रामीण 10 लाख रुपए मुआवजे की मांग पर पड़ गए।

हालांकि एसीपी कृष्णानगर ने काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वह मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। बाद में सरोजनीनगर एसडीएम को मौके पर बुलाया गया। मृतका के परिवार में उसके पिता राम सहाय, मां शिवदेवी के अलावा दो बहने लक्ष्मी, रुचि और एक भाई नितेश है। उधर ग्रामीणों के रोड जाम प्रदर्शन से सड़क पर दोनों ओर दो-दो किलोमीटर दूर तक वाहनों की लम्बी कतार लग गई। करीब तीन घंटे तक चले जाम प्रदर्शन से रोड पर पूरी तरह यातायात बाधित हो गया और लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें