स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

छात्रा ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

छात्रा ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। मलिहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदनगर में शुक्रवार देर रात एक 13 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान रानी (13 वर्ष) पुत्री मोहम्मद शोएब के रूप में हुई है। वह नई बस्ती धनेवा स्थित एक विद्यालय में कक्षा-9 की छात्रा थी। परिवार में पिता मोहम्मद शोएब, माता रीना, बड़ा भाई दाऊद (15 वर्ष) तथा छोटी बहन फरहीन (4 वर्ष) हैं। मलिहाबाद इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घटना के समय मृतका के माता-पिता गांव में ही अपनी बुजुर्ग दादी के ऑपरेशन से संबंधित कार्य के सिलसिले में उनके घर गए हुए थे। घर पर रानी और उसका बड़ा भाई मौजूद थे।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि रानी ने अपने भाई को कमरे में बंद कर बाहर से दरवाजे में बेलन लगाकर बंद कर दिया। इसके बाद उसने घर के हाल में लगे पंखे से दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद जब माता-पिता घर लौटे तो घटना की जानकारी हुई। परिजन तत्काल रानी को फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलिहाबाद ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भाई-बहन के बीच मोबाइल फोन को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि, मृत्यु के वास्तविक कारणों तथा घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें