स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धा31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धा

दिल्ली में ट्रेन से गिरकर शिव सेना नेता शैलेंद्र शर्मा की मौत

दिल्ली में ट्रेन से गिरकर शिव सेना नेता शैलेंद्र शर्मा की मौत
-32 साल तक संगठन से जुड़े रहे, अविवाहित रहकर शिव सेना-क्रांति सेना के लिए किया समर्पण
मुजफ्फरनगर। शिव सेना के वरिष्ठ और निष्ठावान कार्यकर्ता शैलेंद्र शर्मा की दिल्ली में ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। हादसा शाहदरा स्टेशन से आगे यमुना पुल के पास हुआ। वह दिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र में रहने वाले अपने बड़े भाई सुरेश से मिलने जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही शिव सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच गए। शैलेंद्र शर्मा के निधन की खबर से संगठन में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया कि शैलेंद्र शर्मा ट्रेन से बुराड़ी जा रहे थे। शाहदरा स्टेशन पार करने के बाद यमुना पुल के पास अचानक वह ट्रेन से नीचे गिर गए। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही संगठन के पदाधिकारी दिल्ली पहुंचे और परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। उनके अंतिम संस्कार की रस्म दिल्ली के निगम बौद्ध घाट पर की जाएगी। शैलेंद्र शर्मा के निधन की सूचना मिलते ही शिवसेना नेता ललित मोहन शर्मा, शरद कपूर, देवेंद्र चौहान, नरेंद्र ठाकुर, संजीव वर्मा, उज्ज्वल पंडित, अभिषेक शर्मा, संजय चौधरी, प्रभात रावत, प्रदीप जैन, ललित रुहेला, राजन वर्मा, वेदप्रकाश विश्वकर्मा और अमित शर्मा समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी दिल्ली पहुंचे। संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार शैलेंद्र शर्मा करीब 32 वर्षों से शिवसेना और क्रांति सेना से जुड़े हुए थे। उन्होंने अपना जीवन संगठन की गतिविधियों के लिए समर्पित कर दिया था। अविवाहित रहते हुए भी वह लगातार संगठन के कार्यों में सक्रिय रहे। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण के कारण कार्यकर्ताओं के बीच उनका विशेष सम्मान था। शिव सेना नेताओं ने शैलेंद्र शर्मा के निधन पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि उनका जाना संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने लंबे समय तक पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ संगठन के लिए कार्य किया। उनकी कार्यशैली, समर्पण और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता को हमेशा याद किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि शैलेंद्र शर्मा की कमी संगठन को लंबे समय तक महसूस होगी।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें