स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

शारजाह से आए विमान यात्री के 70 लाख का सोना बरामद

शारजाह से आए विमान यात्री के 70 लाख का सोना बरामद

पायनियर समाचार सेवा

 लखनऊ। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को सोने की तस्करी के संदेह में एक यात्री को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके अंडरवियर की कमरबंद में छिपाकर रखा गया 472.100 ग्राम सोना बरामद हुआ। वह प्लास्टिक की पन्नी में पेस्ट के रूप में छिपाकर लाया गया था। बरामद सोने की कीमत 70 लाख 81 हजार 500 रुपए आंकी गई है। कस्टम अधिकारियों ने सोना जब्त कर यात्री को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ के साथ मामले की जांच की जा रही है। 

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक बुधवार सुबह शारजाह से इंडिगो की उड़ान (6ई-1424) करीब 7:20 बजे लखनऊ पहुंची। इसके बाद सीमा शुल्क विभाग के अधिकारी यात्रियों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान स्क्रीनिंग के समय एक यात्री की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। इस पर अधिकारियों ने उसे अलग कर लिया और उसकी गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान यात्री के अंडरवियर की कमरबंद में छिपाकर रखी गई प्लास्टिक की पन्नी मिली। उसे खोलने पर पेस्ट के रूप में भरा सोना बरामद हुआ। अधिकारियों ने बरामद सोने का वजन कराया तो वह 472.100 ग्राम निकला। जिसकी अनुमानित कीमत 70,81,500 रुपए बताई गई। 

पकड़े गए यात्री की पहचान बिहार के गोपालगंज निवासी केदार महतो के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान यात्री बरामद सोने के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। साथ ही वह सोने से संबंधित कोई दस्तावेज भी नहीं दिखा पाया। इसके बाद सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने बरामद सोने को सीमा शुल्क अधिनियम के तहत जब्त कर लिया। यात्री को हिरासत में लेकर विभागीय मुख्यालय ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि सोना कहां से लाया गया था और इसे लाने के पीछे क्या उद्देश्य था। बताते हैं कि बरामद सोने को उक्त यात्री बिना सीमा शुल्क चुकाए ही चोरी छुपे यहां लेकर आया था। फिलहाल मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें