स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

शहर कांग्रेस ने संत महर्षि वाल्मीकि व पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती मनाई

शहर कांग्रेस ने संत महर्षि वाल्मीकि व पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती मनाई

पायनियर । चंदौली

मुगलसराय जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में महान संत महर्षि वाल्मीकि जी एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, अमर पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी जी की जयंती गल्ला मंडी स्थित कैंप कार्यालय पर मनाई गई, कांग्रेस जनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तत्पश्चात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि हिंदू धर्म के एक महान ऋषि एवं संस्कृत भाषा के आदि कवि थे, उन्होंने हिंदू महाकाव्य रामायण की रचना की थी, बचपन में ही एक जंगल में रास्ता भटक जाने के उपरांत उनका पालन पोषण एक भील परिवार ने किया, उनका बचपन का नाम रत्नाकर था, परिवार के भरण पोषण के लिए वे जंगल में लूटपाट किया करते थे, उनका नाम रत्नाकर डाकू के नाम से ही लोग भयभीत रहते थे, एक घटना के उपरांत उनका हृदय परिवर्तन हुआ और वे ऋषि बन गए। भगवान राम द्वारा सीता जी के परित्याग के बाद उन्होंने सीता जी को अपने आश्रम में ही आश्रय दिया, उनके आश्रम में ही लव और कुश का जन्म और शिक्षा दीक्षा हुई । उनकी जयंती प्रतिवर्ष अश्विनी पूर्णिमा को मनाया जाता है ।

वहीं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि गणेश शंकर विद्यार्थी जी स्वतंत्रता आंदोलन व कांग्रेस के अग्रणी नेता के साथ-साथ निर्भीक पत्रकार व संपादक भी रहे । उनकी लेखनी से अंग्रेज उनसे भयभीत रहते थे । उन्होंने लोकमान्य तिलक को अपना गुरु माना था लेकिन महात्मा गांधी जी से मुलाकात के बाद वह उनके अन्य भक्त हो गए । उन्होंने अपनी लेखनी व संपादन के द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया वे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष भी रहे ।
इस दौरान कांग्रेस जनों ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी को मानहानि के मुकदमे में बरी होने पर हर्ष व्यक्त किया । और इसे सत्य की जीत बताया, और कहां की राहुल गांधी की बेदाग छवि में और चमक बढ़ गई, साथ ही साथ जनता का उनके प्रति विश्वास में और वृद्धि हुई ।

इस दौरान जिला अध्यक्ष अरुण द्विवेदी, बृजेश गुप्ता, दयाराम पटेल, शाहिद तौसीफ, विजय गुप्ता, नवीन पांडे, भीम सिंह, निहाल अख्तर बाबू, रमेश पांडेय,संजय जयसवाल, मुन्नी पटेल, साबिर राईन, मुराहू राम, अजय माली, राजेश गुप्ता, इसरार कुरैशी, कन्हैया मोदनवाल, दिलीप पाल, खुर्शीद अहमद, गुलाब गुप्ता, प्रिंस प्रताप सिंह, राम नगीना, मिठाई लाल गुप्ता सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे ।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें