स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

परिषदीय स्कूलों में आज से शुरू होंगी सत्रीय परीक्षाएं

परिषदीय स्कूलों में आज से शुरू होंगी सत्रीय परीक्षाएं

सभी तैयारियां पूरी, जुलाई तक कराए गए पाठ्यक्रम से पूछे जाएंगे प्रश्न

ग्रेटर नोएडा। परिषदीय स्कूलों में सत्रीय परीक्षाओं का आयोजन बुधवार से शुरू होगा। परीक्षाएं 25 अगस्त तक चलेंगी। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्कूलों में कक्षा के अनुसार प्रश्नपत्र और परीक्षा कार्यक्रम की व्यवस्था की जा रही है। परीक्षा में छात्रों के जुलाई तक कराए गए पाठ्यक्रम से प्रश्न पूछे जाएंगे।

बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि परीक्षा को लेकर स्कूलों में शिक्षकों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग का उद्देश्य छात्रों की शैक्षिक प्रगति का आकलन करना और अब तक कराई गई पढ़ाई के आधार पर उनकी उपलब्धि की समीक्षा करना है। कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं के मूल्यांकन के लिए परीक्षा व्यवस्था और व्यापक मूल्यांकन पर बल दिया गया है। इस क्रम में दो सत्रीय परीक्षाएं अगस्त और दिसंबर में कराई जानी हैं। इसके अलावा अर्द्धवार्षिक परीक्षा अक्टूबर और वार्षिक परीक्षा मार्च में आयोजित की जाएगी। इस तरह शैक्षिक सत्र में कुल चार बार छात्र-छात्राओं का मूल्यांकन किया जाएगा। इन परीक्षाओं में लिखित के साथ-साथ विषयवार मौखिक परीक्षा को भी स्थान दिया जाना है।

ब्लैक बोर्ड लिखेंगे जाएंगे प्रश्न

सत्रीय परीक्षा के लिए अध्यापक ब्लैक बोर्ड पर प्रश्न लिखेंगे, जिसका उत्तर छात्र-छात्राएं अपनी कापी में लिखेंगे। परीक्षा के अनुश्रवण और सफल क्रियान्वयन की पूरी जिम्मेदारी विद्यालय स्तर पर प्रधानाध्यापक और शिक्षकों की होगी, जबकि विकासखंड स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी जिम्मेदार रहेंगे। सत्रीय परीक्षा और मूल्यांकन से संबंधित अभिलेख स्कूल स्तर पर सुरक्षित रखे जाएंगे। परीक्षा के दौरान बच्चों के अभिव्यक्ति की क्षमता और आत्मविश्वास में आने वाले बदलावों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा परिणाम के संबंध में अभिभावकों को भी जानकारी दी जाएगी। साथ ही, जिन विद्यार्थियों का अधिगम स्तर अपेक्षा के अनुरूप नहीं है, उन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने ऐसे बच्चों को चिह्नित कर विषयवार तैयारी, पुनरावृत्ति और अन्य शैक्षिक गतिविधियां कराकर उनके सीखने के स्तर में सुधार लाने का निर्देश प्रधानाध्यापकों को दिया है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें