स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

दूसरे टेस्ट में कुलदीप यादव की जगह सारांश को मिल सकता है मौका

दूसरे टेस्ट में कुलदीप यादव की जगह सारांश को मिल सकता है मौका

कोलंबो। गॉल स्टेडियम में पहले टेस्ट के पांचवें दिन स्पिन के लिए मददगार पिच पर कुलदीप यादव 11 ओवर में 38 रन देकर एक भी विकेट नहीं ले सके। उनके इस प्रदर्शन के बाद दूसरे टेस्ट में टीम में उनकी जगह को लेकर सवाल उठने लगे हैं। माना जा रहा है कि श्रीलंका के खिलाफ अगले मुकाबले में ऑफ स्पिनर सारांश जैन को मौका मिल सकता है।

कुलदीप से पहले रविंद्र जडेजा और मानव सुथार ने गेंदबाजी की। दोनों ने मिलकर 46.4 ओवर में 14 विकेट चटकाए। कुलदीप को पहली पारी में भी केवल एक विकेट मिला, जिसमें शुभमन गिल के शानदार कैच का अहम योगदान रहा।

श्रीलंका की टीम में कई बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और ऐसे में ऑफ स्पिनर सारांश जैन उनके खिलाफ उपयोगी साबित हो सकते हैं। इससे कुलदीप के लिए दूसरे टेस्ट में अंतिम एकादश में जगह बनाना मुश्किल हो सकता है।

पूर्व भारतीय लेग स्पिनर एल शिवरामकृष्णन ने कुलदीप को टेस्ट क्रिकेट में टी20 जैसा रवैया नहीं अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सफेद गेंद क्रिकेट में बल्लेबाज स्पिनर पर आक्रमण करने की कोशिश करते हैं, जिससे विकेट मिलने के मौके बढ़ जाते हैं, लेकिन टेस्ट में गेंदबाज को अलग रणनीति अपनानी पड़ती है।

शिवरामकृष्णन के मुताबिक, टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाज के आसपास अधिक क्षेत्ररक्षक होने के कारण कुलदीप को लाइन और लेंथ में निरंतरता बनाए रखनी होगी। उन्होंने कुलदीप को गेंद की गति बढ़ाकर करीब 90 किमी प्रति घंटे करने की सलाह को भी खारिज किया।

उन्होंने कहा कि रन लुटाने के बाद गेंद की गति बढ़ाना सही समाधान नहीं है। उनके अनुसार, इस समय कुलदीप को तेज गेंदबाजी करने की सलाह देना उनके लिए सबसे खराब सलाह होगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें