स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

खिताबी हैट्रिक के लिए सबालेंका तैयार, अमेरिकी ओपन फाइनल में रायबाकिना से होगी टक्कर

खिताबी हैट्रिक के लिए सबालेंका तैयार, अमेरिकी ओपन फाइनल में रायबाकिना से होगी टक्कर

न्यूयॉर्क। विश्व की नंबर एक रैंकिंग गंवाने के बावजूद एरिना सबालेंका के इरादे मजबूत हैं और अब उनकी नजर लगातार तीसरी बार अमेरिकी ओपन का खिताब जीतकर इतिहास रचने पर टिकी है। पिछली दो बार की चैंपियन सबालेंका शनिवार को महिला एकल फाइनल में एलेना रायबाकिना से भिड़ेंगी, जिनके नाम सोमवार से विश्व की नई नंबर एक खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा।

रायबाकिना ने सेमीफाइनल में जगह बनाने के साथ ही विश्व रैंकिंग में नंबर एक स्थान अपने नाम पर सुनिश्चित कर दिया था लेकिन उनके लिए महिला एकल का खिताब जीतना आसान नहीं होगा क्योंकि पिछली दो बार की चैंपियन सबालेंका लगातार तीसरा खिताब जीतने के लिए प्रतिबद्ध दिखती हैं। अमेरिकी ओपन में महिला वर्ग में आखिरी बार सेरेना विलियम्स ने 2012 से लेकर 2014 तक चैंपियन बनकर खिताबी हैट्रिक पूरी की थी।

सबालेंका ने कहा, ‘मैं फाइनल में जगह बनाने के लिए प्रतिबद्ध थी। मैं निश्चित रूप से खिताब जीतने के लिए बेताब हूं। रायबाकिना ने सेमीफाइनल में कोको गॉफ को 3-6, 6-4, 6-4 से हराकर महिला टेनिस की शीर्ष दो खिलाड़ियों के बीच मुकाबले का रास्ता साफ किया।

सबालेंका ने पहले सेमीफाइनल में जेसिका पेगुला को 7-5, 6-2 से हराया। पहले सेट में दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला लेकिन सबालेंका को दूसरा सेट जीतने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। सबालेंका इस समय डब्ल्यूटीए रैंकिंग में नंबर एक जबकि रायबाकिना नंबर दो पर हैं। सबालेंका के शनिवार को होने वाले फाइनल में जीत हासिल करने पर भी सोमवार को यह स्थिति बदल जाएगी। सबालेंका लगातार 99 सप्ताह से शीर्ष पर बनी हुई हैं। रायबाकिना ने सत्र की शुरुआत आॅस्ट्रेलियन ओपन जीतकर की, जिसके फाइनल में उन्होंने सबालेंका को हराया था।

सबालेंका का इसके बाद प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था जिससे रायबाकिना को लगातार आगे बढ़ने का मौका मिलता रहा। सबालेंका ने कहा, ”शीर्ष पर पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत लगती है। नंबर एक स्थान पर बने रहना मेरा लक्ष्य था लेकिन अब मैं कुछ खास नहीं कर सकती। सत्र के बीच में मेरा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। एलेना में बहुत अच्छा खेल दिखाया और मुझसे नंबर एक स्थान छीन लिया।” दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अधिक संघर्षपूर्ण रहा, जिसमें गॉफ ने अंतिम दो सेटों में पिछड़ने के बाद वापसी करने की कोशिश की, लेकिन रायबाकिना ने उनके प्रयासों पर पानी फेर दिया।

गॉफ ने शानदार शुरुआत की और पहला सेट आसानी से जीत लिया। इसके बाद हालांकि रायबाकिना ने अच्छी वापसी की और अंतिम दो सेट जीतकर फाइनल में जगह बनाई। रायबाकिना ने कहा ”मैंने गहरी सांस ली, खुद से सकारात्मक बातें करने की कोशिश की और खुद से कहा कि मुझे लड़ना होगा और अच्छा टेनिस खेलने की कोशिश करनी होगी।” गॉफ दूसरे सेट में 4-1 से पीछे चल रही थीं लेकिन उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए स्कोर 4-4 कर दिया। रायबाकिना ने हालांकि अगले दो गेम जीतकर मैच को निर्णायक सेट तक पहुंचा दिया। तीसरे सेट में रायबाकिना 5-3 से आगे थी और मैच के लिए सर्विस कर रही थी लेकिन गॉफ ने ब्रेक लेकर खुद को एक और मौका दिया लेकिन वह अपनी सर्विस नहीं बचा पाई।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें