स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एफ०एम०डी० टीकाकरण अभियान की समीक्षा, शतप्रतिशत लक्ष्य पूर्ण किये जाने के दिए निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एफ०एम०डी० टीकाकरण अभियान की समीक्षा, शतप्रतिशत लक्ष्य पूर्ण किये जाने के दिए निर्देश

अभियान के मुख्य उद्देश्य को पूर्ण करते हुए लक्ष्यों की शतप्रतिशत पूर्ति कराई जाए सुनिश्चित:-मुख्य विकास अधिकारी

रविकांत दुबे। कानपुर देहात

मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की अध्यक्षता में आगामी 22 जुलाई 2026 से शुरू हो रहे एफ०एम०डी० (खुरपका-मुंहपका रोग) टीकाकरण अभियान की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने 22 जुलाई से प्रारंभ हो रहे इस व्यापक टीकाकरण अभियान का शत-प्रतिशत लक्ष्य समयबद्ध तरीके से हासिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पशुधन को खुरपका और मुंहपका जैसी गंभीर बीमारियों से बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि पशुपालकों को किसी प्रकार की आर्थिक हानि न हो।

उन्होंने कहा कि जनपद के सभी गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं का अनिवार्य रूप से टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए एवं विभाग द्वारा गठित सभी वैक्सिनेटर टीमों को गांव-गांव जाकर डोर-टू-डोर टीकाकरण करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। उन्होंने सम्बंधित पशु चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए कि टीकों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए कोल्ड चेन और वैक्सीन स्टोरेज का विशेष ध्यान रखा जाए इसके साथ ही टीकाकरण के साथ-साथ जिन पशुओं की टैगिंग नहीं हुई है, उनकी ‘भारत पशुधन पोर्टल’ पर अनिवार्य इयर टैगिंग और डेटा प्रविष्टि की जाए। उन्होंने कहा कि उक्त कार्यक्रम शासन की महतवपूर्ण योजनाओं में से एक है अत: ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को अभियान के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। अंत में मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि अभियान के मुख्य उद्देश्य को पूर्ण करते हुए लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ण कराना सुनिचित करें।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें