स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

बारिश ने खोली विकास की पोल, जलभराव-कीचड़ में स्कूल जा रहे बच्चें 

बारिश ने खोली विकास की पोल, जलभराव-कीचड़ में स्कूल जा रहे बच्चें 

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। बख्शी तालाब विकासखंड की ग्राम पंचायत अरम्बा के पंडित पुरवा में विकास कार्यों की हकीकत उजागर कर दी है। गांव की गलियां जलभराव,कीचड़ और गंदगी से बेहाल हैं। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी रास्तों में जमा है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। उन्हें कीचड़ और फिसलन भरे रास्ते से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक कई बच्चे रास्ते में फिसलकर गिर चुके हैं और चोटिल भी हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान गांव में जलभराव की समस्या हर वर्ष गंभीर हो जाती है। नालियों की नियमित सफाई नहीं होने और पानी की निकासी का समुचित इंतजाम न होने से गलियों में गंदगी जमा हो गई है। कई स्थानों पर रास्ते कीचड़ से पूरी तरह सन गए हैं।

ऐसे में पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। दोपहिया वाहन चालकों और बुजुर्गों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार बेपरवाह ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या को लेकर ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद जलनिकासी और सफाई की समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश शुरू होने से पहले यदि नालियों और गलियों की सफाई करा दी जाती तो हालात इतने खराब नहीं होते।

अब जलभराव के बीच गंदगी बढ़ने से ग्रामीणों को संक्रमण और अन्य परेशानियों की आशंका भी सता रही है। बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल गांव के रास्तों पर कीचड़ और पानी जमा होने से स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित हैं। फिसलन के कारण बच्चों के गिरने की घटनाएं सामने आने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि जिम्मेदार विभाग को किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय तत्काल मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान कराना चाहिए।

स्थायी जलनिकासी व्यवस्था की मांग ग्रामीणों ने प्रशासन से पंडित पुरवा की गलियों में तत्काल सफाई कराने, जलभराव वाले स्थानों से पानी निकलवाने और नालियों की सफाई कराने की मांग की है। साथ ही बारिश के पानी की स्थायी निकासी के लिए प्रभावी व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि केवल बारिश के समय अस्थायी सफाई कराने से समस्या खत्म नहीं होगी। जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था होने पर ही गांव को हर साल होने वाली इस परेशानी से निजात मिल सकेगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें