स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

वरिष्ठ पर्यावरण मित्रों का दसवें दिन भी धरना जारी, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

वरिष्ठ पर्यावरण मित्रों का दसवें दिन भी धरना जारी, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

पायनियर समाचार सेवा। हल्द्वानी। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े वरिष्ठ पर्यावरण मित्रों का नगर निगम परिसर में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को दसवें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
धरने पर कर्मचारियों ने कहा कि सफाई व्यवस्था के नाम पर की जा रही कथित धांधलेबाजी बंद करने और उन्हें उनका अधिकार मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। उनका आरोप है कि प्रभारी पर्यावरण पर्यवेक्षक की नियुक्ति में वरिष्ठ पर्यावरण मित्रों को प्राथमिकता देने के बजाय उन्हें लगातार गुमराह किया जा रहा है। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में वरिष्ठ पर्यावरण मित्रों को प्राथमिकता के आधार पर प्रभारी पर्यावरण पर्यवेक्षक नियुक्त करना, पूर्व की व्यवस्था समाप्त करना तथा सफाई व्यवस्था के नाम पर चल रही कथित अनियमितताओं को तत्काल बंद करना शामिल है। इसके अलावा उन्होंने कार्यालय आदेश पत्रांक 1100, दिनांक 28 जुलाई 2026 को लागू करने की मांग की है। धरने में दिनेश चौधरी, विश्वास चौहान, राजेश उर्फ खन्ना, प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार, प्रेम सिंह, अलंकार, लक्की, मुकेश, जयपाल और सिद्धार्थ चौहान आदि मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें