स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

प्रेमी से झगड़े के बाद आगरा नहर में कूदने की जिद पर अड़ी युवती, पुलिस ने बचाया

प्रेमी से झगड़े के बाद आगरा नहर में कूदने की जिद पर अड़ी युवती, पुलिस ने बचाया

पल्ला पुल के पास नहर की दीवार पर चढ़कर चिल्लाने लगी 24 वर्षीय युवती, पहुंची पुलिस

पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद।
प्रेमी से फोन पर कहासुनी के बाद 24 वर्षीय युवती गुरुवार देर रात आगरा नहर में कूदने के इरादे से पल्ला पुल के पास पहुंच गई। धीरज नगर के नजदीक वह नहर की बाउंड्री पर चढ़कर चिल्लाने लगी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पल्ला थाना पुलिस ने काफी देर तक समझाकर उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। बाद में युवती को उसकी मां के साथ भेज दिया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मेवला महाराजपुर निवासी युवती का गांव बड़कल के एक युवक से प्रेम प्रसंग है। दोनों के बीच फोन पर विवाद होने के बाद वह नहर के पास पहुंच गई। लोगों ने अनहोनी की आशंका के चलते पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस की बाइक सवार टीम और डायल-112 की गाड़ी में तैनात कर्मियों ने युवती को समझाया। पुलिस के अनुसार, युवती राव निहाल अपार्टमेंट में किराये पर रहती है और सेक्टर-28 स्थित निजी कंपनी में काम करती है। वह माता-पिता से अलग रह रही थी। पुलिस उसे थाने ले गई और पूछताछ के बाद उसकी मां को बुलाकर उनके साथ भेज दिया।
---------+
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें