स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्न

सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क, राहगीरों की जान पर बनी आफत

सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क, राहगीरों की जान पर बनी आफत
-सब्जी मंडी के सामने जीटी रोड की हालत बदहाल, गड्ढों में गिरकर ई-रिक्शा सवार घायल, शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार बेपरवाह
पायनियर समाचार सेवा, खतौली। खतौली कस्बे से आने-जाने वाले मुख्य मार्गों की बदहाली राहगीरों के लिए मुसीबत बन गई है। सड़क की हालत देखकर अनायास ही यह सवाल उठता है कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। जगह-जगह सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक और राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। यात्री लेकर आने-जाने वाले ई-रिक्शा और अन्य वाहन भी गहरे गड्ढों में फंसकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।
गुरुवार को भी सड़क के गहरे गड्ढे हादसे का कारण बन गए। गड्ढे में ई-रिक्शा गिरने से उसमें सवार कई लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को संभाला। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
खतौली में जीटी रोड की स्थिति कई स्थानों पर बेहद खराब है। सब्जी मंडी के सामने सड़क पर बने गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए सबसे बड़ी परेशानी बने हुए हैं। बारिश होने पर इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। ऐसे में दोपहिया वाहन चालक संतुलन खोकर गिर जाते हैं। वहीं बड़े वाहन गड्ढों में फंसने से खराब हो जाते हैं, जिससे मार्ग पर जाम की स्थिति भी पैदा हो जाती है।स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की बदहाली से जिम्मेदार अधिकारी भी अनजान नहीं हैं। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का इस मार्ग से अक्सर आवागमन होता है, इसके बावजूद सड़क की हालत सुधारने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। शासन की ओर से ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में आवागमन सुगम बनाने के लिए सड़कों के निर्माण और मरम्मत पर जोर दिया जाता है। प्रस्ताव मिलने पर इसके लिए बजट भी उपलब्ध कराया जाता है, लेकिन स्थानीय स्तर पर जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण लोगों को खस्ताहाल सड़कों से गुजरने को मजबूर होना पड़ रहा है। कस्बा निवासी मदन छाबड़ा, गौरी शंकर गौरी, आशु, नफीस और अरुण ने बताया कि बारिश के दौरान स्थिति और भी विकट हो जाती है। सड़क पर पानी भरने से गड्ढे दिखाई नहीं देते और वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। बड़े वाहनों के फंसने से यातायात प्रभावित होता है और कई बार लंबा जाम लग जाता है। लोगों में इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि सड़क की बदहाली लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक किसी जनप्रतिनिधि ने इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जीटी रोड की तत्काल मरम्मत कराने तथा गहरे गड्ढों को भरवाने की मांग की है, ताकि आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें