स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

श्रावण और कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने अधिकारियों संग तैयारियों की परखी नब्ज

श्रावण और कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने अधिकारियों संग तैयारियों की परखी नब्ज

पायनियर संवाददाता। पीलीभीत

आगामी श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा ने मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में पिछले दस वर्षों के दौरान सावन और कांवड़ यात्रा में हुई सड़क दुर्घटनाओं का विश्लेषण किया गया। साथ ही जनपद में सड़क हादसों के मासिक एवं प्रगतिशील आंकड़ों की समीक्षा कर दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए आवश्यक रणनीति तैयार की गई।

कांवड़ यात्रा के निर्धारित मार्गों, संवेदनशील स्थलों तथा प्रमुख पड़ावों की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर कम करने के उद्देश्य से जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट (ZFD) कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। इसके तहत गजरौला, जहानाबाद, न्यूरिया, बरखेड़ा, बीसलपुर और पूरनपुर सहित छह संवेदनशील थानों में क्रिटिकल कॉरिडोर टीम (सीसी टीम) गठित कर विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया, सीओ आईपीएस सदर नताशा गोयल, सभी क्षेत्राधिकारी, छह ZFD थाना टीमों के प्रभारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। एसपी ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें