स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरायोगी सरकार की पहल: धनतेरस पर प्रदेश की सभी मंडियों में मनेगा दीपोत्सवगांवों में जल गुणवत्ता जांच में देश में दूसरे स्थान पर यूपीदेश के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में उभरा यूपीसीएम योगी ने पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के निधन पर शोक जतायालोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरायोगी सरकार की पहल: धनतेरस पर प्रदेश की सभी मंडियों में मनेगा दीपोत्सवगांवों में जल गुणवत्ता जांच में देश में दूसरे स्थान पर यूपीदेश के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में उभरा यूपीसीएम योगी ने पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के निधन पर शोक जताया

पीएम मोदी ने सुभाषितम साझा कर प्रतिकूल परिस्थितियों में सफलता का दिया मंत्र

पीएम मोदी ने सुभाषितम साझा कर प्रतिकूल परिस्थितियों में सफलता का दिया मंत्र

एजेंसी। नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमेशा की तरह आज प्रात: एक्स पर सुभाषितम साझा करते हुए प्रतिकूल परिस्थितियों में सफलता का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि दृढ़ संकल्प, अथक परिश्रम और परिश्रम से कठिन दशा में भी सफलता अर्जित की जा सकती है। सुभाषितम के रूप में उल्लिखित श्लोक दैवं पुरुषकारेण य: समर्थ: प्रबाधितुम न दैवेन विपन्नार्थ: पुरुष: सोऽवसीदति॥ महर्षि वाल्मीकि रचित रामायण के अयोध्याकाण्ड, सर्ग 23, श्लोक 17 से लिया गया है। वाल्मीकि कहते हैं कि जब भगवान श्रीराम को वनवास मिलता है, तब लक्ष्मण अत्यधिक क्रोधित हो जाते हैं। वे तब दैव (भाग्य) पर भरोसा करने के बजाय मनुष्य के पुरुषार्थ (कर्म और मेहनत) को बड़ा बताते हुए यह बात कहते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के एक्स हैंडल में इस सुभाषितम का अर्थ लिखा गया, जो व्यक्ति अपने दृढ़ संकल्प, अथक परिश्रम और पुरुषार्थ से प्रतिकूल परिस्थितियों को भी अनुकूल बनाने समर्थ रखता है, वह जीवन की बाधाओं से कभी पराजित नहीं होता, बल्कि निरंतर प्रयास करते हुए सफलता प्राप्त करता है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें