स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

विमान में यात्री के सिगरेट पीने से हड़कंप

विमान में यात्री के सिगरेट पीने से हड़कंप

सीआईएसएफ ने किया पुलिस के हवाले

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। अबूधाबी से लखनऊ आ रहे इंडिगो विमान में एक यात्री को सिगरेट पीते पकड़ लिया गया। लखनऊ पहुंच कर सीआईएसएफ ने हिरासत में लेकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस उसे हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक आजमगढ़ के सरायमीर थाना के सिरवान निवासी अब्दुल अजीज अबू धाबी में मजदूरी करते थे। वह अबूधाबी से रात 1:25 बजे रवाना होकर सुबह सात बजे लखनऊ पहुंचने वाली इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान (6ई 1416) से बुधवार को (आज यह विमान 7 बजे के बजाय 8:25 पर लखनऊ पहुंचा) लखनऊ आ रहे थे।

तभी रास्ते में अब्दुल अज़ीज़ विमान के अंदर सीट पर ही सिगरेट जलाने लगा। सिगरेट का धुआं उड़ते ही विमान की महिला क्रू मेंबर ने अब्दुल अजीज को मना किया।हालांकि यात्री अब्दुल अजीज ने तुरंत सिगरेट बुझा दी।लेकिन लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचते ही इंडिगो कर्मियों ने इसकी शिकायत सीआइएसएफ से की। जिसके बाद सीआईएसएफ ने अब्दुल अजीज को हिरासत में ले लिया। बाद में उसे सरोजनीनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया। सूत्रों ने बताया इस मामले में लखनऊ एयरपोर्ट पर तैनात इंडिगो सिक्योरिटी इंचार्ज आदित्य शर्मा ने अब्दुल अजीज के खिलाफ सरोजनीनगर थाने में तहरीर दी।

फिलहाल पुलिस ने यात्री अब्दुल अजीज को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस सूत्रों ने बताया कि जांच पड़ताल में पता चला कि उक्त यात्री रास्ते में विमान के भीतर सिगरेट पीने के लिए जलाने जा रहा था। तभी महिला क्रू मेंबर ने उसे टोक दिया। जिससे उसने सिगरेट नहीं पी।

पुलिस का कहना है कि यात्री से पूछताछ करने के दौरान उसने अपनी गलती मानी। इसके बाद उससे माफी नामा लिखवाने के साथ संबंधित औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे छोड़ दिया गया है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें