स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्न

पानी की बोतल में यूरिन मिलाकर छात्रा को पिलाने का आरोप

नौवीं के छात्र को स्कूल से निकाला इंदिरा नगर के सेंट्रल एकेडमी का मामला

पानी की बोतल में यूरिन मिलाकर छात्रा को पिलाने का आरोप

विवाद के बाद हरकत करने का आरोप, प्रिंसिपल बोले दोबारा ऐसी घटना न हो, इसलिए बढ़ाए सीसीटीवी कैमरे

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। इंदिरा नगर स्थित सेंट्रल एकेडमी स्कूल में कक्षा नौ की एक नाबालिग छात्रा की पानी की बोतल में कथित तौर पर यूरिन मिलाकर पिलाने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि सहपाठी नाबालिग छात्र ने विवाद के बाद यह हरकत की। घटना की जानकारी होने पर स्कूल प्रशासन ने संबंधित छात्र को तत्काल निष्कासित कर दिया। वहीं, छात्रा के पिता ने आरोपी छात्र के भविष्य को ध्यान में रखते हुए पुलिस कार्रवाई नहीं करने का फैसला लिया है। जानकारी के मुताबिक, बीते गुरुवार को स्कूल में बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

 बताया जा रहा है कि एक बच्चे को मोटा कहे जाने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद गुस्साए छात्र ने कथित तौर पर छात्रा की पानी की बोतल में यूरिन मिला दिया और उसे पिला दिया। घटना की जानकारी स्कूल प्रशासन को मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की गई।

स्कूल के प्रिंसिपल डीपी सिंह ने बताया कि घटना को तत्काल संज्ञान में लेकर संबंधित छात्र के खिलाफ कार्रवाई की गई है। भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो, इसके लिए स्कूल में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई गई है। साथ ही स्टाफ को बच्चों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।उधर, छात्रा के पिता ने आरोपी छात्र का भविष्य खराब न हो, इस वजह से पुलिस कार्रवाई से इनकार किया है। हालांकि, मामले में पुलिस में कोई शिकायत दर्ज हुई है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें