स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

पांच लाख की मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता को किया प्रताड़ित

पांच लाख की मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता को किया प्रताड़ित

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। मानक नगर थाने पर एक नवविवाहिता ने अपने पति समेत ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया है। 32 पीएसी बटालियन कैंपस में रहने वाली नवविवाहिता आरती उर्फ अंशू यादव पुत्री कप्तान सिंह के अनुसार उसका विवाह 25 फरवरी को मानक नगर के मेहंदी खेड़ा में रहने वाले अंकित यादव के साथ हुआ था। विवाह में उसके पिता ने अपने सामर्थ्य से बढ़कर दान दहेज और उपहार दिया था। आरोप है कि गत दोमार्च को जब उसके पिता चौथी लेने ससुराल गए तो ससुराल पक्ष ने विदा तो कर दिया लेकिन सारा स्त्रीधन गहने रख लिए एक माह बाद उसके पति ने विदाई कराया और वह अपने ससुराल आ गई। 

ससुराल में पति अंकित, सास संगीता यादव, ननद सोनम, नंदोई संदीप और ननद श्रुति एकराय होकर पांचलाख रुपए मायके से मंगाने की मांग करने लगे। जिसपर उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करने लगे और उसके पिता को फोन कर कहा कि अपनी बेटी को घर ले जाओ नहीं उसे जलाकर मार देंगे। जिसपर उसके पिता अपने उसे अपने घर ले गए। 

दो माह बाद भी जब उसे ससुराल से कोई लेने नहीं आया तो वह गत 19 जून को अपने ससुराल पहुंच गई लेकिन उसके ससुराल पक्ष वालो ने दरवाजा नहीं खोला और भीतर से ही गाली गलौज करते रहे। मानक नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता की शिकायत पर रविवार को पति समेत ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें