स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

नुक्कड़ नाटक से लोगों को कर रहे जागरूक

नुक्कड़ नाटक से लोगों को कर रहे जागरूक

गोण्डा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्रिय राजनैतिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संस्कृति निदेशालय उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेशभर में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत नमो सेवा-अनकही कहानियाँ कार्यक्रम के तहत संस्कृति निदेशालय के निर्देश पर प्रियव्रत सिंह के निर्देशन में जनपद के विधान सभा क्षेत्र करनैलगंज के चिन्हित स्थलों, चांदपुर, खरगूपुर, मंगुरा बाजार, बस स्टॉप चैराहा करनैलगंज बाजार, सकरौरा बड़ा शिवाला, कन्हैया इंटर कालेज, खुर्दाशीर, छतौनी, गोसाईपुरवा, लालेमऊ, धनावा, चचरी आदि स्थलों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से निरन्तर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

इस मौके पर कलाकारों ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन- कल्याणकारी योजनाओं एवं विकासपरक कार्यक्रमों की जानकारी नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बहुत ही सरल और रोचक ढंग से प्रस्तुत कर लोगों को जानकारियां दीं। कलाकारों ने रोचक संवादों के जरिए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से मिलने वाले लाभों की जानकारी दी।


भाजपा मंडल अध्यक्ष करनैलगंज ग्रामीण माधवराज तिवारी का कहना है कि प्रियव्रत सिंह के निर्देशन में प्रस्तुत नाटक बहुत ही प्रभावी, मनोरंजक और संदेशपरक है।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा के देवेंद्र दीक्षित, देवनाथ सविता, मनोज पांडेय, ऋचा पांडे, आशीष गिरी, राजकुमार मिश्रा, गुड्डू वर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें