स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

शिवकुमार हत्याकांड में गोरखपुर पुलिस का शिकंजा, आरोपियों पर लगेगा NSA

शिवकुमार हत्याकांड में गोरखपुर पुलिस का शिकंजा, आरोपियों पर लगेगा NSA

पुरानी रंजिश में हत्या के बाद एसएसपी डॉ. कौस्तुभ का कड़ा एक्शन, आठ आरोपी गिरफ्तार; सिकरीगंज थाना प्रभारी लाइन हाजिर

पायनियर संवाददाता। गोरखपुर

सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में 8 अगस्त को बिजली विभाग के ठेकेदार शिवकुमार त्रिपाठी की हत्या के मामले में गोरखपुर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने हत्याकांड में शामिल अभियुक्तों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई में अब तक कुल आठ अभियुक्त गिरफ्तार किए जा चुके हैं। वहीं, घटना को लेकर थाना प्रभारी सिकरीगंज अंजुल चतुर्वेदी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।

एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने वीडियो बाइट में साफ किया कि यह हत्या अचानक हुई वारदात नहीं, बल्कि वर्ष 2024 में हुई आदेश चौधरी की हत्या की पुरानी रंजिश का नतीजा थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि आदेश चौधरी की हत्या में शिवकुमार त्रिपाठी के परिचितों की भूमिका थी। इसी रंजिश को लेकर आरोपियों ने 8 अगस्त को शिवकुमार त्रिपाठी की हत्या कर दी। हत्याकांड के बाद गोरखपुर पुलिस ने बिना समय गंवाए कार्रवाई शुरू की। थाना सिकरीगंज में मु0अ0सं0-217/2026 दर्ज कर पुलिस टीमों को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया।

पुलिस की लगातार दबिश और कार्रवाई के परिणामस्वरूप अब तक सात नामजद अभियुक्तों में से छह को गिरफ्तार कर लिया गया है। विवेचना में सामने आए दो अन्य अभियुक्तों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस तरह अब तक कुल आठ आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने आरोपियों के खिलाफ NSA के तहत निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई अपराधियों को यह स्पष्ट संदेश है कि हत्या और हिंसा जैसी गंभीर वारदातों को अंजाम देकर कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों के साथ किसी भी स्तर पर नरमी नहीं बरती जाएगी।

पुलिस आरोपियों के खिलाफ उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सभी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और थाना स्तर पर जवाबदेही को लेकर भी एसएसपी ने कड़ा फैसला लिया है। थाना प्रभारी सिकरीगंज अंजुल चतुर्वेदी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। इससे यह भी स्पष्ट है कि अपराध की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी स्तर पर लापरवाही सामने आने पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। शिवकुमार त्रिपाठी हत्याकांड में हुई कार्रवाई के जरिए गोरखपुर पुलिस ने पूरे जनपद में अपराधियों के लिए सख्त संदेश दिया है।

पुरानी रंजिश हो या वर्चस्व की लड़ाई, हत्या हो या हिंसा—कानून हाथ में लेने वाले अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस गिरफ्तारी के साथ-साथ अपराधियों पर कठोर निरोधात्मक कार्रवाई भी करेगी, ताकि अपराधियों में कानून का भय और आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा कायम रहे। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने स्पष्ट किया है कि हत्याकांड में शामिल किसी भी आरोपी को संरक्षण नहीं मिलेगा। जांच में यदि किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी तत्काल विधिक कार्रवाई की जाएगी। गोरखपुर पुलिस का रुख साफ है कि जनपद की शांति और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस पूरी ताकत और सख्ती से कार्रवाई करेगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें