स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

नितिन नवीन बोले- सैनिकों का सम्मान राष्ट्र के सम्मान के समान, उत्तराखंड की वीरभूमि को देश करता है नमन

नितिन नवीन बोले- सैनिकों का सम्मान राष्ट्र के सम्मान के समान, उत्तराखंड की वीरभूमि को देश करता है नमन

पायनियर समाचार सेवा। हल्द्वानी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि उत्तराखंड की धरती वीरों की भूमि है। इस प्रदेश के सैनिकों ने देश की सीमाओं की रक्षा के साथ राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने में अतुलनीय योगदान दिया है। पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और उनके परिवारों का सम्मान केवल किसी व्यक्ति या समुदाय का सम्मान नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि सैनिक सेवा से सेवानिवृत्त हो सकता है, लेकिन उसके भीतर देशसेवा का जज्बा कभी सेवानिवृत्त नहीं होता। सैनिकों का अनुशासन, समर्पण, त्याग और राष्ट्रभक्ति समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत हैं। उत्तराखंड के वीर सैनिकों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों तक का बलिदान दिया है। ऐसे वीरों और उनके परिवारों के प्रति देश हमेशा कृतज्ञ रहेगा। नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सैन्य शक्ति को नई मजबूती मिली है। भारतीय सेना को आधुनिक संसाधनों और अत्याधुनिक तकनीक से सशक्त किया जा रहा है।


भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और स्वदेशी रक्षा उपकरणों का निर्माण बढ़ने के साथ अब भारत रक्षा उत्पादों का निर्यात भी कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व सैनिकों की लंबे समय से चली आ रही वन रैंक-वन पेंशन की मांग को पूरा कर उनके सम्मान और अधिकारों को मजबूती दी है। सीमावर्ती क्षेत्रों और सैनिक परिवारों के हितों को प्राथमिकता देते हुए केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है। उत्तराखंड में बन रहा सैन्य धाम प्रदेश के वीर सैनिकों और शहीदों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता का स्थायी प्रतीक बनेगा। नितिन नवीन ने सैनिक कल्याण के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान, कल्याण तथा सुविधाओं के लिए सरकार की प्रतिबद्धता स्पष्ट दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि वीर सैनिकों की गाथाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और युवाओं में राष्ट्रसेवा की भावना जागृत करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें