स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धा31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धा

निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से करें अनुपालन: चर्चित गौड़

स्रातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए रवाना हुई पोलिंग पार्टियां, मतदान आज

निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से करें अनुपालन: चर्चित गौड़

पायनियर। सोनभद्र

वाराणसी खंड स्रातक एवं शिक्षक निर्वाचन के अंतर्गत जनपद सोनभद्र में मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर से पोलिंग पार्टियां अपने निर्धारित मतदेय स्थलों के लिए रवाना हुई। जनपद में स्रातक निर्वाचन के लिए 21 तथा शिक्षक निर्वाचन के लिए 13 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन संबंधी आवश्यक सामग्री के साथ उनके निर्धारित मतदेय स्थलों के लिए रवाना किया गया। मतदान प्रक्रिया दिनांक 23 अक्टूबर को प्रात: 08 बजे से सायं 04 बजे तक संपन्न होगी।

इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्देशित किया कि विधान परिषद वाराणसी खंड स्रातक एवं शिक्षक निर्वाचन की प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जाए। सभी कार्मिक निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें तथा मतदान प्रक्रिया के दौरान पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी मतदेय स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखी जाएं तथा निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें