स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरायोगी सरकार की पहल: धनतेरस पर प्रदेश की सभी मंडियों में मनेगा दीपोत्सवगांवों में जल गुणवत्ता जांच में देश में दूसरे स्थान पर यूपीदेश के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में उभरा यूपीसीएम योगी ने पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के निधन पर शोक जतायालोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरायोगी सरकार की पहल: धनतेरस पर प्रदेश की सभी मंडियों में मनेगा दीपोत्सवगांवों में जल गुणवत्ता जांच में देश में दूसरे स्थान पर यूपीदेश के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में उभरा यूपीसीएम योगी ने पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के निधन पर शोक जताया

गुरुग्राम में नाइजीरियन नागरिक कोकीन के साथ गिरफ्तार

गुरुग्राम में नाइजीरियन नागरिक कोकीन के साथ गिरफ्तार

गुरुग्राम। पायनियर समाचार सेवा। पुलिस ने थाना सेक्टर-53 की टीम द्वारा 204.04 ग्राम कोकीन के साथ एक नाइजीरिया मूल के नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने रविवार को बताया कि आरोपी के कब्जे से बरामद कोकीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग पांच लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार रविवार को थाना सेक्टर-53 की टीम ने गांव वजीराबाद के नजदीक गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध मादक पदार्थ बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान डेनियल ओबीफ्यूना के रूप में हुई है। वह नाइजीरिया का निवासी है और हाल में झील चौक सेक्टर-52 गुरुग्राम के पास रह रहा था। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी वर्ष 2024 में मेडिकल वीजा पर भारत आया था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके कब्जे से बरामद कोकीन उसे गुरुग्राम में बेचने के लिए उसके एक अन्य साथी ने उपलब्ध कराई थी। पुलिस अब उसके उस साथी की तलाश कर रही है। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-53 में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के वीजा दस्तावेजों और अन्य तथ्यों के संबंध में जांच शुरू कर दी है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें