स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

मुक्केबाजी: वाकओवर से परवीन क्वार्टर फाइनल में, साक्षी और सुमित बाहर

ताजिकिस्तान की मलिका नोजिमोवा से हारी साक्षी चौधरी

मुक्केबाजी: वाकओवर से परवीन क्वार्टर फाइनल में, साक्षी और सुमित बाहर
भारतीय मुक्केबाज परवीन

नागोया। भारतीय मुक्केबाज परवीन ने महिला 65 किग्रा वर्ग में बृहस्पतिवार को ताजिकिस्तान की मलिका नोजिमोवा के खिलाफ वाकओवर मिलने के बाद एशियाई खेलों के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई जबकि उनके हमवतन साक्षी चौधरी (51 किग्रा)और सुमित (70 किग्रा) प्रतियोगिता से बाहर हो गए। रहने के स्थान संबंधी वाडा के नियम के उल्लंघन के कारण निलंबन झेलने के कारण एशियाई खेलों का कांस्य पदक और ओलंपिक कोटा गंवाने वाली परवीन ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थीं जो 65 किग्रा के नए वजन वर्ग में उनकी पहली बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता थी। इससे पहले साक्षी चौधरी 51 किलो वर्ग में कजाखस्तान की अलुआ बाल्कीबेकोवा से प्री क्वार्टर फाइनल में 2-3 से हारकर बाहर हो गई । हरियाणा की 26 वर्ष की साक्षी ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था लेकिन यहां वह लय कायम नहीं रख सकी।

पहले दौर के बाद कजाखस्तान की मुक्केबाज 3.2 से आगे थी। दूसरे दौर में साक्षी ने आक्रामकता दिखाई लेकिन बाल्कीबेकोवा ने 3 . 2 से फिर बढत बनाई। आखिरी दौर में साक्षी वापसी करने में नाकाम रही । इससे पहले सुमित पुरूषों के 70 किलो प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इराक के अल सारे अली के खिलाफ चोट के कारण बाहर हो गए। हरियाणा के 23 वर्ष के सुमित पहले दो दौर में आगे थे लेकिन तीसरे दौर में एक मुक्के से बचने के प्रयास में उन्हें घुटने में चोट लगी और वह गिर गए । इसके बाद वह आगे खेल नहीं सके और रैफरी ने मुकाबला रोककर विरोधी को विजेता घोषित कर दिया। सुमित ने पहले मुकाबले में थाईलैंड के बुंजोंग सिनसिरी को 5.0 से हराया था।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें