स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

मुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्र

मुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्र

हेमन्त पाठक। गोण्डा

देवीपाटन का गौरव कहे जाने वाले श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के नौ प्राध्यापकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

प्रशस्ति पत्र पाने वालों में कॉलेज के प्राचार्य प्रो. रविंद्र कुमार, डॉ. ओंकार पाठक, प्रो. अमन चंद्रा, प्रो. जितेंद्र सिंह, प्रो. मंसाराम वर्मा, प्रो. अरविंद कुमार शर्मा, प्रो. जयशंकर तिवारी, डॉ. रेखा शर्मा एवं डॉ. पुष्यमित्र मिश्रा शामिल हैं।

मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र को प्राचार्य प्रो. रविंद्र कुमार ने सभी को सम्मानपूर्वक भेंट किया। प्रशस्ति पत्र पाने वाले सभी शिक्षकों ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिस समाज में शिक्षकों को सम्मान मिलता है, वह समाज द्रुत गति से विकास करता है। 

यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत @ 2047 के सपनों को पूरा करने के लिए शिक्षक समाज कर्तव्यनिष्ठता के साथ युवा पीढ़ी का सही मार्गदर्शन करेंगे। महाविद्यालय की इस उपलब्धि पर जनपद के तमाम बुद्धिजीवियों और शिक्षकों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें