स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र, बांदा द्वारा की गयी मासिक अपराध समीक्षा बैठक

पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र, बांदा द्वारा की गयी मासिक अपराध समीक्षा बैठक

बांदा में पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र, बांदा राजेश एस. की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल, पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरूण कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक हमीरपुर मृगांक शेखर पाठक उपस्थित रहे ।बैठक में परिक्षेत्र के जनपदों में घटित अपराधों, कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील क्षेत्रों में प्रभावी गश्त एवं निगरानी तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जुलूस एवं आयोजनों के दौरान रूट, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था का पूर्व से समुचित प्रबंधन करने को कहा गया ।l ई-साक्ष्य आधारित विवेचना को बढ़ावा देने तथा आधुनिक तकनीकी संसाधनों के माध्यम से साक्ष्यों का वैज्ञानिक एवं गुणवत्तापूर्ण संकलन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया ।आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण तथा लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए ।अपराधियों की निगरानी एवं सत्यापन कार्य को सुदृढ़ बनाने हेतु ‘यक्ष ऐप’ के प्रभावी उपयोग पर बल दिया गया ।तकनीक आधारित पुलिसिंग को प्रभावी बनाने तथा जनप्रतिनिधियों, मीडिया एवं आमजन से बेहतर संवाद एवं समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए । सड़क सुरक्षा हेतु ‘जीरो फैटलिटी अभियान’, महिला संबंधी अपराध, गोकशी, गोतस्करी एवं अन्य संवेदनशील अपराधों में प्रभावी कार्रवाई तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान संचालित करने के निर्देश दिए गए । साइबर अपराध में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई तथा आमजन में साइबर अपराध से बचाव के संबंध में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए ।मिशन शक्ति केन्द्रों की पहुंच एवं महिला सुरक्षा संबंधी जन-जागरूकता को और अधिक व्यापक बनाने पर विशेष जोर दिया गया ।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें