स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धा31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धा

डोडीताल गणेश महोत्सव में शामिल हुए विधायक सुरेश सिंह चौहान

डोडीताल गणेश महोत्सव में शामिल हुए विधायक सुरेश सिंह चौहान
  • गणेश जन्मस्थली डोडीताल में टेका मत्था, क्षेत्र की खुशहाली की मांगी दुआ

  • सनातन संस्कृति और लोक आस्था का संगम बना डोडीताल गणेश महोत्सव

पायनियर समाचार सेवा। उत्तरकाशी। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर जनपद उत्तरकाशी के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पौराणिक धाम डोडीताल में आयोजित भव्य “श्री गणेश महोत्सव” श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश सिंह चौहान ने महोत्सव में प्रतिभाग कर भगवान श्री गणेश के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की तथा समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। डोडीताल मंदिर समिति कैलसू द्वारा आयोजित इस महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। हिमालय की मनोरम वादियों के बीच स्थित डोडीताल को भगवान श्री गणेश की जन्मस्थली के रूप में विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक मान्यता प्राप्त है। मान्यता है कि यह पवित्र स्थल भगवान गणेश से जुड़ी पौराणिक आस्थाओं का प्रमुख केंद्र है, जिसके कारण देशभर से श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं।


महोत्सव में शामिल हुए विधायक सुरेश सिंह चौहान ने भगवान श्री गणेश के चरणों में शीश नवाकर पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही उन्होंने श्री कंडार देवता, श्री बाबा काशी विश्वनाथ एवं शक्ति माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने क्षेत्र की उन्नति, शांति और जनकल्याण के लिए विशेष प्रार्थना की। इस अवसर पर विधायक सुरेश सिंह चौहान ने कहा कि डोडीताल की यह पावन भूमि आस्था, अध्यात्म और प्रकृति का अद्भुत संगम है। भगवान श्री गणेश की जन्मस्थली मानी जाने वाली इस दिव्य धरती पर आकर मन को अपार शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि डोडीताल में आयोजित श्री गणेश महोत्सव हमारी सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और लोक आस्था का जीवंत प्रतीक है, जो समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री गणेश, श्री कंडार देवता, श्री बाबा काशी विश्वनाथ एवं शक्ति माता की कृपा से जनपद उत्तरकाशी और समस्त क्षेत्र में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे। साथ ही सभी लोगों के जीवन से विघ्न-बाधाएं दूर हों और समाज निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो। विधायक चौहान ने डोडीताल मंदिर समिति कैलसू एवं समस्त क्षेत्रवासियों को गणेश चतुर्थी और श्री गणेश महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए आयोजन की सफलता के लिए समिति की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ पर्यटन और स्थानीय संस्कृति को भी बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष नागेंद्र चौहान, मुख्यमंत्री गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट, ब्लॉक प्रमुख ममता पंवार, व्यास राधेश्याम खंडूरी, व्यास संतोष खंडूरी, मंडल महामंत्री महादेव रावत, धर्मेंद्र पंवार सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें