स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

नहर रोड निर्माण में देरी पर भड़के विधायक डॉ. नीरज बोरा,अधिकारियों को लगाई फटकार

नहर रोड निर्माण में देरी पर भड़के विधायक डॉ. नीरज बोरा,अधिकारियों को लगाई फटकार

25 अगस्त तक काम पूरा करने के निर्देश

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। जानकीपुरम क्षेत्र में शुक्ला चौराहे से कुर्सी रोड (नहर रोड) तक चल रहे सड़क एवं सीवर ट्रंक लाइन निर्माण कार्य का शनिवार को विधायक डॉ. नीरज बोरा ने औचक निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद मौके पर पहुंचे विधायक ने निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को फटकार लगाई और 25 अगस्त 2026 तक हर हाल में कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। करीब 1817.97 लाख (18.18 करोड़) की लागत से विकसित की जा रही इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना को क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए आवागमन को सुरक्षित और सुगम बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान डॉ. बोरा ने कहा कि जानकीपुरम की नहर रोड पूरे क्षेत्र की जीवनरेखा है, इसलिए निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक ने निर्देश दिए कि जहां भी सीवर लाइन बिछाने का कार्य चल रहा हो, वहां आम लोगों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए। उन्होंने आगामी नवरात्रि पर्व को देखते हुए यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि निर्माण कार्य से स्थानीय दुकानदारों और व्यापारियों के कारोबार पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

डॉ. बोरा ने जनेश्वर अपार्टमेंट के सामने चल रहे निर्माण कार्य को तीन दिन के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं नगर निगम अधिकारियों को पूरे मार्ग की सफाई, कूड़े के उचित निस्तारण और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के आदेश दिए। विद्युत विभाग को सड़क निर्माण के साथ ही भूमिगत लाइनें डालने का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए, ताकि भविष्य में नई सड़क की दोबारा खुदाई न करनी पड़े। इसके अलावा सड़क के किनारे ग्रीन बेल्ट विकसित कर व्यापक वृक्षारोपण कराने के भी निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान जल निगम के अधिशाषी अभियंता दिव्यांशु सिंह, विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता सुशील वर्मा एवं अरुण भारती, जलकल के अधिशाषी अभियंता मनोज कुमार, सुएज इंडिया के जोनल इंचार्ज (जोन-3) योगेश सिंह, नगर निगम/एलएसए के जोनल अधिकारी (जोन-3) मुकेश त्रिपाठी, नगर निगम के सुमित सिंह सहित जल निगम, जलकल, विद्युत विभाग और नगर निगम के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने विधायक को आश्वस्त किया कि निर्धारित समयसीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें